Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Relationships in the city of Ram and Janaki will gain new strength

Ayodhya News: राम-जानकी की नगरी के रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

Mon, 23 Nov 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 23 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Relationships in the city of Ram and Janaki will gain new strength
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या और माता जानकी की नगरी जनकपुर के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस का संचालन शुरू होना केवल रेल कनेक्टिविटी का विस्तार नहीं, बल्कि भारत और नेपाल के सदियों पुराने धार्मिक एवं सांस्कृतिक रिश्तों को नई मजबूती देने वाला कदम है। करीब 604 किलोमीटर लंबी यह रेल सेवा रामायणकालीन आस्था के दो प्रमुख केंद्रों को सीधे जोड़ने का माध्यम बनेगी। संतों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे राम-जानकी के संबंधों को जन-जन तक पहुंचाने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया है।
विज्ञापन


जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य ने कहा कि अयोध्या और जनकपुर का संबंध केवल दो धार्मिक नगरों का नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम और माता जानकी के विवाह से जुड़ा आत्मीय रिश्ता है। सरयू-कमला एक्सप्रेस इस संबंध को आधुनिक परिवहन व्यवस्था से जोड़ने का काम करेगी। अब अयोध्या आने वाले श्रद्धालु जनकपुर धाम और वहां से आने वाले श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन आसानी से कर सकेंगे।
विज्ञापन


महंत रामशरण दास ने कहा कि सरयू-कमला एक्सप्रेस का शुभारंभ भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने धार्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। जनकपुर को अयोध्या का ससुराल माना जाता है। सीधी रेल सेवा शुरू होने से राम-जानकी विवाह परंपरा से जुड़े धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं की भागीदारी बढ़ेगी। यह पहल दोनों देशों के बीच आध्यात्मिक एकता का सेतु बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंत डॉक्टर भरत दास ने कहा कि इस रेल सेवा का लाभ केवल श्रद्धालुओं तक सीमित नहीं रहेगा। अयोध्या और जनकपुर के बीच यात्रियों की आवाजाही बढ़ने से होटल, परिवहन, खानपान, स्थानीय बाजार और धार्मिक पर्यटन से जुड़े कारोबार को भी लाभ मिलेगा। इसके साथ ही रेल मार्ग में पड़ने वाले बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के शहरों को भी इसका फायदा पहुंचेगा।


महंत विवेक आचारी ने कहा कि सरयू-कमला एक्सप्रेस भारत और नेपाल की साझा रामायण संस्कृति को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी। अयोध्या भगवान श्रीराम की जन्मभूमि है, जबकि जनकपुर माता जानकी की जन्मस्थली है। इस रेल सेवा से नई पीढ़ी को भी दोनों देशों की साझा विरासत, परंपराओं और सांस्कृतिक संबंधों को करीब से समझने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed