{"_id":"d17c9add8b5136ad8dd1ab5cb228b94c","slug":"with-elections-monitoring-on-6-december-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के साथ छह दिसम्बर पर पैनी नजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के साथ छह दिसम्बर पर पैनी नजर
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह दिसंबर के आयोजनों को लेकर सुरक्षा व व्यवस्था शनिवार को जिम्मेदार अधिकारियों के दिमाग में घूमता रहा। चुनाव की ड्यूटी से फुरसत निकाल अधिकारी अयोध्या के हालात तथा आयोजनों को लेकर चल रही तैयारियों पर मोबाइल के माध्यम से जानकारी लेते रहे।
जनपद के तीन ब्लॉक क्षेत्रों में आयोजित प्रधान तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद का मतदान निपटते ही अधिकारी लाव-लश्कर के साथ अयोध्या नगरी पहुंच गए तथा इलाकाई पुलिस के अधिकारियों से पूरे दिन के हालात का फीड बैक लिया व हिदायतें दीं।
साथ ही पैरामिलेट्री फोर्स के साथ पुलिस बल का रामनगरी में मार्च कराया। शनिवार को जनपद के मसौधा, पूरा व मया ब्लॉक क्षेत्र में आयोजित ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव में पुलिस अधिकारियों तथा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
छह दिसंबर को अयोध्या में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर सुरक्षा व निगरानी के लिए सीओ अयोध्या तथा सीओ सिटी को चुनाव ड्यूटी से अलग रखा गया था। रामनगरी के अयोध्या कोतवाली तथा थाना राम जन्मभूमि प्रभारी के साथ खुफिया कर्मियों की टीम फील्ड में लगाई गई थी।
चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारी अपनी ड्यूटी के दौरान मोबाइल से फोन कर खुफिया कर्मियों तथा इलाकाई पुलिस से अयोध्या के हालात तथा विवादित ढंाचे के ध्वंस की बरसी पर होने वाले कार्यक्रमों के मद्देनजर चल रही तैयारियों की जानकारी लेते रहे।
साथ ही विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की गतिविधि तथा आने वाली भीड़ पर चर्चा करते रहे। पंचायत चुनाव में मतदान खत्म होते ही पुलिस के अधिकारी अयोध्या पहुंच गए और एक बार आमने-सामने मातहत अधिकारियों से फीड ली तथा पैरामिलेट्री फोर्स के जवानों को एकत्र कर मार्च शुरू कर दिया।
फोर्स ने श्रंगारहाट, उर्दू बाजार, हनुमानगढ़ी, श्रीराम अस्पताल के रास्ते मुख्य मार्गों पर मार्च किया और रामनगरी वासियों को सुरक्षा का भरोसा दिया।
पुलिस बल को जांच करने तथा हालात पिकेट प्वाइंटों को सकिय कर निगरानी पर लगा दिया गया। वहीं छह दिसंबर के मद्देनजर फोर्स को ड्यूटी आवंटित कर दी गई।