{"_id":"769472c5ffc3d93c9ce2d614e93458c0","slug":"when-the-exam-was-over-now-yield-results-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा अब खत्म हुई तो कब निकलेगा रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा अब खत्म हुई तो कब निकलेगा रिजल्ट
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sun, 21 Jun 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा परिणाम की घोषणा में देरी की जा रही। जबकि नामी-गिरामी शिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगर रिजल्ट जल्द नहीं निकलता तो वे लोग प्रवेश से वंचित रह जाएंगे। उधर आईईटी छात्र भी यूपीटीयू का रिजल्ट निकल जाने से परेशान हो गए हैं।
बताते चलें कि विश्वविद्यालय परिसर के कई पाठ्यक्रमों जैसे बीटेक, एमसीए आदि की परीक्षाएं अभी हाल में समाप्त हुई हैं। छात्रों का कहना है कि इस बार विवि की ओर से काफी लेट परीक्षा कराई गई। अब परीक्षा समाप्त हुई है तो रिजल्ट कब निकलेगा? यूपीटीयू का रिजल्ट आ चुका है।
इससे विवि की लापरवाही का खामियाजा छात्रों को भुगतान पड़ेगा। छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित हो जाएंगे। अच्छे शिक्षण संस्थानों में भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे परिणाम में देरी से उन्हें प्रवेश नहीं मिल पाएगा और पूरा साल बर्बाद हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी रिजल्ट की लेटलतीफी से परेशान हैं।
विज्ञापन
इन परीक्षार्थियों की परीक्षा बीते माह मई में ही खत्म हो गई है, लेकिन अभी तक विवि में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन ही हो रहा। मई में बीकॉम का रिजल्ट आया था। इसके बाद से अभी अन्य पाठ्यक्रमों का परिणाम नहीं निकला है। इसी वजह से परीक्षार्थियों की चिंता बढ़ गई है।
विवि कोर्ट सदस्य ओमप्रकाश सिंह ने विवि प्रशासन से छात्र हित में अतिशीघ्र रिजल्ट घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर सत्र नियमित करना है तो प्रवेश प्रक्रिया जल्द पूरी कर शिक्षण कार्य शुरू कराना होगा।
परीक्षा नियंत्रक एएम अंसारी का कहना है कि परीक्षा परिणाम घोषित करने संबंधी कार्य तेजी से चल रहा है। कुलपति के निर्देशानुसार 30 जून तक सभी परिणाम घोषित कर दिए जाने का प्रयास है।