{"_id":"64bd75c0f9cd82107601ad74","slug":"way-closed-for-vehical-faizabad-news-c-97-1-slko1024-209-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रामनगरी में आज बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रामनगरी में आज बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक
Mon, 24 Jul 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। सावन के तीसरे सोमवार पर रामनगरी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। भीड़ को देखते हुए अयोध्या शहर में कांवड़ियों, आवश्यक सेवाओं व स्थानीय निवासियों को छोड़कर अन्य किसी भी तरह के बाहरी वाहनों काे प्रवेश नहीं दिया जाएगा। भीड़ बढ़ने पर गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग की एक लेन सुरक्षित की जा सकती है।
सरयू स्नान घाट, नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी समेत प्रमुख मठ मंदिरों व शिवालयों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां आरएएफ, पीएसी व सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गई है। राम की पैड़ी स्थित नागेश्वरनाथ मंदिर पर बैरिकेडिंग की गई है। मंदिर परिसर में एक साथ ज्यादा भीड़ न हो, इसके लिए श्रद्धालुओं का जत्था बनाकर एक-एक कर उन्हें मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। सरयू स्नान घाट पर नदी में बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोका जाएगा। यहां पर पहले से जल पुलिस, एसडीआरएफ व पीएसी बाढ़ राहत दल की टीम तैनात है।
छह जोन व 22 सेक्टर में बांटा गया मेला क्षेत्र
एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि मेला क्षेत्र को छह जोन व 22 सेक्टर में बांटा गया है। सभी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में तैनात हैं। सभी बैरियरों, प्रवेश द्वार, प्रमुख मठ मंदिरों व शिवालयों पर सुरक्षा बलों की तैनाती है। सीओ यातायात प्रमोद यादव ने बताया कि यह डायवर्जन रामपथ निर्माण में लगे वाहनों व आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों पर लागू नहीं होगा। बताया कि साकेत पेट्रोल पंप, हनुमान गुफा के आसपास अस्थाई पार्किंग बनाई गई है, यहां यातायातकर्मी तैनात हैं।