फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   water flows till 30 september

राम की पैड़ी में अविरल जल प्रवाह 30 सितंबर तक

Tue, 23 Jul 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
water flows till 30 september
अयोध्या। रामनगरी में पर्यटन विकास की परियोजनाओं को समय से पूरा करने की डेड लाइन तय की गई है। राम की पैड़ी में अविरल जल प्रवाह के लिए पहले फेज में 29 करोड़ खर्च कर उच्च क्षमता के पंप हाउस का निर्माण 30 सितंबर तक पूरा करने की डेड लाइन तय की गई है।
विज्ञापन

साथ ही पर्यटकों-श्रद्धालुओं व शहरियों के लिए सड़क किनारे पाथ-वे, बैठने के लिए बेंच आदि की व्यवस्था, प्रसाधन, मुक्ताकाशी जिम, शुद्ध पेयजल, योग के लिए उपयुक्त स्थान व बच्चों के खेलकूद के लिए बाल-क्रीड़ा क्षेत्र आदि सुविधाओं से युक्त पार्क के लिए जगह चिह्नित की गई है।
विज्ञापन

ये बातें कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में मंगलवार को परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा के दौरान सामने आईं।
डीएम ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक में कार्यदायी संस्था सरयू नहर खंड की ओर से बताया गया कि अयोध्या में स्थित राम की पैड़ी में अविरल जल प्रवाह के लिए पहले फेज में रि-कंस्ट्रक्शन ऑफ पंप हाउस का काम 30 सितंबर तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर टहलने के लिए पाथ-वे, बैठने के लिए बेंच आदि की व्यवस्था, प्रसाधन, मुक्ताकाशी जिम, शुद्ध पेयजल, योग के लिए उपयुक्त स्थान एवं बच्चों के खेलकूद के लिए बाल-क्रीड़ा क्षेत्र आदि सुविधाओं से युक्त पार्क के लिए जगह चिह्नित कर ली गईं हैं। एक माह में इसका कार्य पूरा हो जाएगा।
बैठक में पावर कारपोरेशन के कार्यों की डेडलाइन तय की गई। कहा गया कि विधानसभा क्षेत्र अयोध्या में ट्रांसमिशन सब स्टेशन का निर्माण घोषणा के तहत 220 केवी उपकेंद्र अयोध्या और तत्संबंधित 220 केवी एवं 132 केवी लाइनों का निर्माण सितंबर तक पूरा हो जाएगा। जनपद के पांचों विधानसभाओं में नवीन राजकीय नलकूपों की स्थापना काम पूरा किए जाने की जानकारी दी गई।
जल्द भर्ती होंगे प्रशिक्षक
अयोध्या में योग वेलनेस सेंटर में प्रशिक्षक भर्ती की कार्रवाई चल रही है। डीएम ने प्रशिक्षक नियुक्ति व अन्य सभी कार्यों को सात अगस्त से पहले पूरा करने व सात अगस्त से योग वेलनेस सेंटर संचालित कराने के निर्देश दिया।

उन्होंने पंचकोसी व 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के सौंदर्यीकरण के लिए स्ट्रीट लाइन, नाली, जलभराव, पुलिया आदि को देखकर ठीक कराने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी कार्यों में तेजी लाने और जिन कार्यों के लिए बजट की मांग की गई है और बजट अभी प्राप्त नहीं हुआ है का रिमांडर भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed