फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Waste treatment plant to be built soon in Pirkholi

पिरखौली में वेस्टेज ट्रीटमेंट प्लांट जल्द बनेगा

Sat, 10 Jul 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Waste treatment plant to be built soon in Pirkholi
अयोध्या। शहर को गारबेज फ्री यानि कि कूड़ा मुक्त करने की कवायद में नगर निगम प्रशासन ने वेस्टेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए चिन्ह्ति की गई तीन भूमि में से प्रशासन की ओर से बनाई गई समिति ने एक भूमि को स्वीकृति प्रदान कर दी है। सोहावल तहसील के पिरखौली गांव में 10 एकड़ भूमि पर वेस्टेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जल्द ही नगर निगम प्रशासन भूमि की पैमाइश कराकर अपने नाम दर्ज कराएगा। वेस्टेज ट्रीटमेंट प्लांट के स्थापित हो जाने से शहर के कूड़े का वैज्ञानिक प्रसंस्करण होने के साथ शहर को गारबेज फ्री बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

अयोध्या शहर के लिए पिछले दस वर्षों से वेस्टेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाना प्रस्तावित है, लेकिन अभी तक इसकी भूमि चिन्हित नहीं हो पाई थी। इन दस वर्ष में कम से कम शहर के आसपास के इलाकों में दस से अधिक भूमि देखी गई। हर बार प्रस्ताव होता है व भूमि के निरीक्षण के बाद मामला अधर में लटक जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार प्रशासन के सख्त निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने तीन भूमि को तय कर भूमि को फाइनल करने के लिए एक समिति गठित की थी। तीनों भूमि का प्रशासनिक अफसरों ने निरीक्षण कर अंतिम रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी थी। इसमें सोहावल के पिरखौली गांव में 10 एकड़ भूमि पर वेस्टेज ट्रीटमेंट प्लांट लागना संभव हो सकेगा।
भूमि के फाइनल हो जाने के बाद अब नगर निगम प्रशासन भूमि की पैमाइश कराकर अपने नाम दर्ज कराने की तैयारी में लग गया है। अयोध्या को गारबेज फ्री बनाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने पहले ही प्लान तैयार किया हुआ है। इसमें अयोध्या में कूड़ा अड्डों को खत्म किया जाएगा।
कूड़ा सीधे लोगों के घरों व प्रतिष्ठानों से उठाकर गाड़ियों के माध्यम से वेस्टेज ट्रीटमेंट प्लांट भेजा जाएगा। यहां कूड़के का वैज्ञानिक प्रसंस्करण होने के बाद उससे खाद, बिजली व अन्य उपयोगी चीजों का निर्माण संभव हो सकेगा।
अयोध्या में प्रतिदिन लगभग 180 टन कूड़ा निकलता है। अभी तक कूड़े को एक स्थान पर फेंके जाने का कोई स्थान निर्धारित नहीं है। नगर निगम प्रशासन कूड़े को एकत्रित कर शहर के बाहर खाली पड़े स्थानों पर फेंक देता है।
इसके लिए दो वर्ष पूर्व आई एनजीटी की टीम ने नगर निगम प्रशासन को कड़ी फटकार लगाते हुए खुले में फेंके गए कूड़े को उठाने के निर्देश दिए थे, साथ ही निस्तारित करने के लिए वेस्टेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की हिदायत भी दी थी। अब दो वर्ष बाद वेस्टेज ट्रीटमेंट प्लांट की भूमि फाइनल हुई है।

नगर आयुक्त अयोध्या विशाल सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर अयोध्या नगर के लिए स्थापित होने वाले वेस्टेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए भूमि चयनित कर ली गई है। जल्द ही भूमि स्थानांतरित होने के बाद वेस्टेज ट्रीटमेंट प्लांट को स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed