{"_id":"5734cefd4f1c1b374191a733","slug":"vnroj-fell-into-the-well-crushing-three-snake-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में गिरे वनरोज, कुचलकर मरे तीन सांप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में गिरे वनरोज, कुचलकर मरे तीन सांप
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Fri, 13 May 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
सांप
- फोटो : Amar Ujala
सूखे कुएं में बुधवार की रात गिरे तीन वनरोजों को वन विभाग, अग्निशमन दल व पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौैरान कुएं में वनरोजों की उछलकूद में कुचलकर तीन सांप मर गए।
तहसील क्षेत्र के केसरुवा बुजुर्ग गांव के दक्षिण स्थित 25 फिट गहरे सूखे कुएं में बुधवार रात तीन वनरोज गिर पड़े। गुरुवार सुबह खेतों के लिए निकले किसानों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची तारुन थाने की पुलिस, वन कर्मी व अग्निशमन दल की संयुक्त टीम ने वनरोज को कड़ी मेहनत के बाद जिंदा बाहर निकाला।
अग्निशमन दल के प्रभारी जयप्रकाश राय व रामाशंकर सिंह ने बताया कि कुएं में तीन सांपों की भी मौत हो गई थी। उन्होंने आशंका व्यक्त करते हुए बताया कि कुएं में वनरोज के उछलकूद के दौरान खुर से सांपों की मौत हो गई होगी।