फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Vision document prepared for development of Ayodhya

अयोध्या के विकास का विजन डॉक्यूमेंट तैयार

Mon, 14 Jun 2021 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Vision document prepared for development of Ayodhya
अयोध्या। रामनगरी को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक सिटी के रूप में विकसित करने के लिए तैयार हो रहा विजन डॉक्यूमेंट तैयार हो गया है। पूरी अयोध्या को आधुनिक पर्यटन सिटी के रूप में विकसित करने के साथ व्यापार रोजगार के संसाधन को उपलब्ध कराने का विजन तैयार किया गया है। एक ओर जहां सड़कें 24 मीटर से लेकर 40 मीटर तक बनाई जाएंगी। वहीं पूरे शहर को ग्रीन सिटी सिटी के रूप में विकसित करने के लिए 27 हजार रामयाण कालीन पौधे रोपे जाएंगे।
विज्ञापन

साथ ही हवाई अड्डे का निर्माण, ग्रीन फील्ड टाउन शिप योजना, भव्य प्रवेश द्वार, पर्यटन सुविधा केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय, स्मार्ट रोड, रीवर फ्रंट का निर्माण किया जाएगा। शहर को स्मार्ट व सुसज्जित बनाने के लिए जलाशयों का सरंक्षण, आईटीएमएस योजना, बाहरी रिंग रोड व सोलर सिटी के रूप में शहर को विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को विजन डॉक्यूमेंट का फाइनल प्रजेंटेशन देख कर पास कर दिया है। अब योजना को सीधे धरातल उतारने की तैयारी शुरू हो गई है। जुलाई माह से अयोध्या के विकास का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

अयोध्या को विश्वस्तरीय पर्यटन सिटी के रूप में विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से ग्लोबल कंसलटेंट की नियुक्ति छह माह पूर्व की गई थी। इसमें अयोध्या के समावेशी प्लान को तैयार करना था। इसके लिए अयोध्या के विकास का विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने के साथ 37 योजनाओं के डीपीआर तैयार करने थे। इसमें पहले चरण में 10 विकास योजनाओं के डीपीआर तैयार किए जाने हैं। ग्लोबल कंसलटेंट टीम ने रविवार को मुख्यमंत्री के सामने अयोध्या के विकास का विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर प्रजेंटेशन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें अयोध्या की विकास का लक्ष्य तीन बिंदुओं पर निर्धारित किया गया है। इसमें लक्ष्य एक में चार परियोजना, लक्ष्य दो आठ परियोजनाओं व लक्ष्य तीन में भी आठ परियोजनाओं को शामिल किया गया है। कुल मिलाकर 22 परियोजनाओं को अयोध्या के विकास के अहम माना गया है। लक्ष्य एक में अयोध्या को आस्था के क्षेत्र को सनातन आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित हुआ है।
इसके अंतर्गत अयोध्या को आध्यात्मिक नगर, ज्ञान केंद्र, उत्सव उन्मुख नगर, तीर्थ यात्रियों के सुविधा के अनुरूप अवसंरचना व विकास का लक्ष्य दिया गया है। इसके साथ ही लक्ष्य दो में अयोध्या आस्था क्षेत्र को सर्व समावेशी वैश्विक पर्यटन स्थली के रूप में विकसित किया जाना है।
इसमें पर्यटन का विविधीकरण, हब एवं स्पोक्स सर्किट, ऐतिहासिक नगर परिपथ एवं धरोहरों स्थलों का भ्रमण, पर्यावरणीय संरचना का अनुप्रयोग एवं सरयू तटीय सौंदर्यीकरण, अयोध्या विशिष्टियों की ब्रांडिग एवं सुगम परिवहन और यात्री सुविधा का निर्धारण किया गया है। इसके लिए कुल 22 परियोजनाएं निर्धारित की गई हैं।
लक्ष्य एक में क्रियान्वित की जाने वाली योजनाएं
नंबर परियोजना निर्धारित लागत
1 अयोध्या मेन स्पाइन रोड 362.87 करोड़
2 सुग्रीव किला से श्रीराम मंदिर मार्ग 84.4 करोड़
3 शृंगार हाट श्रीराम मंदिर 52.4 करोड़
4 पंचकोसी परिक्रमा मार्ग 578 करोड़
लक्ष्य दो क्रियान्वित की जाने वाली योजनाएं
नंबर परियोजनाएं निर्धारित लागत
1 मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हवाई अड्डा कार्य जारी
2 ग्रीन फील्ड टाउनशिप योजना 2800 करोड़
3 भव्य प्रवेश द्वार 50 करोड़
4 पर्यटन सुविधा केंद्र 225 करोड़
5 स्मार्ट रोड नया घाट बाईपास 28 करोड़
6 अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय डीपीआर तैयार हो रहा है
7 प्रवेश द्वार धर्मशाला डीपीआर तैयार हो रहा है
8 रिवर फ्रंट डेवलपमेंट डीपीआर तैयार हो रहा है
लक्ष्य तीन में क्रियान्वित की जाने वाली योजनाएं
1 जलाशयों का संरक्षण तथा कला परियोजना 9.25 करोड़
2 एंटीग्रेटड ट्रैफिक मैनेजमेंट 49.74 करोड़
3 पांच पार्किंग स्थल 237 करोड़
4 अयोध्या के पुराने व नए क्षेत्र में सीवरेज लाइन 243.84 करोड़
5 अयोध्या में 12 एमएलडी की सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट 13.68 करोड़
6 राज्य सेक्टर के तहत सीवरेज योजना 74.05 करोड़
7 पशु सरंक्षण 3.19 करोड़
8 बाहरी रिंग रोड अन्य सड़क परियोजना 2588 करोड़
9 सोलर सिटी सर्वे किया जा रहा है
10 बाल्मीकि रामायण युग के पौधरोपण 27 हजार पौधे
11 नई रोजगार गतिविधियां 12 लाख लोगों को देने का लक्ष्य
अयोध्या के विजन डॉक्यूमेंट में नौ परियोजनाओं का डीपीआर तैयार हो चुका है। इसमें अयोध्या नया घाट स्पाइन रोड, श्रीराम मंदिर तक जाने वाले रास्ते, प्रवेश द्वार, पर्यटन सुविधा केंद्र, स्मार्ट रोड, जल निकासी व कुंडो की सफाई, आईटीएमएस योजना, मल्टी लेवल पार्किंग, पशु संरक्षण व रिंग रोड का डीपीआर तैयार है।
इसको तुरंत धरातल पर उतारने की योजना है। अयोध्या की सड़कों की नपाई व अधिग्रहण का कार्य इसी सप्ताह शुरु होगा जबकि अन्य कार्य के टेंड्रर किए जाएंगे। अभी तक 3878 करोड़ रुपये की योजनाएं बनकर तैयार हो चुकी है। जबकि अभी पूरी अयोध्या का विकसित करने के अन्य परियोजनाओं को बनाने का कार्य चल रहा है।

अयोध्या के विकास का विजन डॉक्यूमेंट तैयार हो गया है। तीन तरह के लक्ष्य अयोध्या के विकास के लिए निर्धारित किए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन सुविधाओं के साथ अयोध्या का समुचित विकास, रोजगार व व्यापार की दृष्टि से अयोध्या को विकसित किया जाना है। अब सभी प्रमुख योजनाओं को धरातल पर उतारा जाना है। इसके लिए कार्य शुरू हो चुका है। जल्द ही अयोध्या के अंदर की सड़कों को बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।- विशाल सिंह,वीसी अयोध्या विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed