फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   VIP duty doctor, the operation stalled

डॉक्टर वीआईपी ड्यूटी में, ऑपरेशन ठप

Tue, 21 Feb 2017 10:57 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Tue, 21 Feb 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
VIP duty doctor, the operation stalled
फैजाबाद जिला अस्पताल में डॉक्टरों की वीआईपी ड्यूटी लगने से परेशान हो रहे मरीज। - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा के चुनावी दंगल में जिला अस्पताल की भी चिकित्सा व्यवस्था बेपटरी हो गई है। आए दिन चिकित्सकों की वीआईपी ड्यूटी लग रही है, नतीजतन ओपीडी से इंडोर तक के मरीजों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बुधवार और गुरुवार को जिला अस्पताल में ऑपरेशन लगभग ठप रहेंगे। वजह आपरेशन थिएटर को सेफ हाउस में तब्दील किया जाएगा। इसी के साथ हर समय चिकित्सकों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।      
विज्ञापन


चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे चिकित्सकों की वीआईपी ड्यूटियां और सख्त कर दी गई हैं। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के दौरे के मद्देनजर ऑपरेशन थिएटर को सेफ हाउस में तब्दील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलीपैड से लेकर सभास्थल तक चिकित्सकों की दो टीमें तैनात रहेंगी। इसके अलावा एक इमरजेंसी मोबाइल टीम और चिकित्सकों की एक टीम सेफ हाउस में तैनात रहेगी। नतीजतन मंगलवार होने वाले सभी बड़े ऑपरेशन स्थगित कर दिए गए हैं।

गुरुवार को दुबारा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का दौरा है। इसके लिए हेलीपैड पर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. जेपी सिंह, आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. जीसी पाठक, बेहोशी चिकित्सक डॉ. संतोष तिवारी, मंडलीय चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. आलोक कुमार की एक टीम गठित की गई है।


दूसरी टीम का नेतृत्व सर्जन डॉ. एके सिन्हा करेंगे। इनके नेतृत्व में भी चार चिकित्सकों की टीम गठित की गई है जो फ्लीट के साथ चलेगी। इसी प्रकार चार चिकित्सकों की एक टीम सेफ हाउस में   तैनात रहेगी और एक मोबाइल टीम भी तैयार रखी गई है। बुधवार और गुरुवार को वीआईपी ड्यूटी और शुक्रवार को महाशिवरात्रि और उसके बाद चुनाव। नतीजतन चिकित्सक मरीजों के सभी बड़े ऑपरेशन चुनाव बाद कराने की सलाह दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed