फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Vigilance increased in Ramjanmabhoomi, ATS took command

रामजन्मभूमि में बढ़ी सतर्कता,एटीएस ने संभाली कमान

Mon, 04 Apr 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Vigilance increased in Ramjanmabhoomi, ATS took command
अयोध्या। गोरखपुर में रविवार रात गोरखनाथ मंदिर में पुलिस कर्मियों पर हुए हमले की घटना के बाद अयोध्या में भी अलर्ट घोषित कर दिया है। अयोध्या में इस समय रामनवमी मेला संचालित है।
विज्ञापन

प्रतिदिन हजारों भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं। रामलला के दर्शन को भी भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में रामजन्मभूमि में सतर्कता बढ़ाते हुए रामनवमी मेले में सुरक्षा की कमान एटीएस के हवाले कर दी गई है।
विज्ञापन

आईजी व एसएसपी ने सोमवार को मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने का निर्देश मातहतों को दिया। गोरखपुर में सुरक्षा बल पर हुए हमले के बाद अयोध्या में भी सुरक्षा घेरा सख्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या में चल रहे प्राचीन रामनवमी मेले को लेकर संवेदनशीलता और बढ़ गई है। अयोध्या के सभी प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
नयाघाट, साकेत पेट्रोल पंप, उदया चौराहा, टेढ़ीबाजार आदि पर पुलिसकर्मी हर आने-जाने वाले वाहनों व संदिग्ध व्यक्ति व वस्तुओं की तलाशी ले रहे हैं। सघन तलाशी के बाद ही किसी को मेला क्षेत्र में प्रवेश दिया जा रहा है।
वहीं दूसरी तरफ रामजन्मभूमि की सतर्कता भी बढ़ा दी गई है। रामनवमी मेले को देेखते हुए रामलला के दर्शन अवधि में तीन घंटे की वृद्धि भी की गई है। जिसके चलते अधिक से अधिक दर्शनार्थी रामलला के दरबार पहुंच रहे हैं।
दूसरी पाली में भक्तों की सुरक्षा प्रशासन के लिए ज्यादा चुनौती का विषय है क्योंकि यह पहला अवसर है जब रामनवमी में भक्तों के लिए मंदिर रात 7.30 बजे तक खुल रहा है। ऐसे में रात में श्रद्धालुओं की सुरक्षा किसी चुनौती से कम नहीं है।
इसको लेकर भी सुरक्षाकर्मियों को मुस्तैद रहने का सख्त निर्देश दिया गया है। आईजी कवींद्र प्रताप सिंह व एसएसपी शैलेश पांडेय ने सोमवार को पुलिस बल के साथ रामजन्मभूमि, रामकोट सहित संपूर्ण मेलाक्षेत्र का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा।
उन्होंने सुरक्षा में लगे जवानों को हर पल मुस्तैद रहने को कहा, साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि सुरक्षा में लापरवाही पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अयोध्या में दो अप्रैल से रामनवमी मेला संचालित है। बड़ी संख्या में भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं। भक्तों का सर्वाधिक दबाव मठ-मंदिरों में है। इसको देखते हुए प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा को सख्त कर दिया गया है।
रामलला, हनुमानगढ़ी, कनकभवन, दशरथ महल, सरयू तट सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का सुरक्षा घेरा मजबूत करते हुए सीसीटीवी के जरिए 24 घंटे निगरानी की जा रही है। भीड़ को देखते हुए मंदिर में प्रवेश व निकास द्वार अलग-अलग बनाए जा रहे हैं ताकि भीड़ को नियंत्रित करने में आसानी हो।

गोरखपुर की घटना को देखते हुए सुरक्षा सख्त कर दी गई है। हालांकि रामनगरी की सुरक्षा पहले से ही सख्त है फिर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। रामनवमी मेले में सुरक्षा के लिए भारी मात्रा में फोर्स की तैनाती की जा रही है। रामनवमी मेले में सुरक्षा की कमान एटीएस के हवाले कर दी गई है। सुरक्षा के साथ चेेकिंग बढ़ा दी गई है, मठ-मंदिरों सहित पूरे मेला क्षेत्र की 24 घंटे निगरानी की जा रही है।-शैलेश पांडेय, एसएसपी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed