फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Video of bike stunt in Ram ki Paidi goes viral, arrested

राम की पैड़ी में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, गिरफ्तार

Wed, 06 Jul 2022 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Video of bike stunt in Ram ki Paidi goes viral, arrested
अयोध्या-राम की पैड़ी में मोटर साइकिल चलाते युवक के वायरल वीडियो से ली गई फोटो। संवाद - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। सरयू किनारे पर निर्मित राम की पैड़ी अब पिकनिक स्पॉट के रूप में तब्दील हो चुकी है। इधर कुछ दिनों में राम की पैड़ी में डूबने की कई घटनाएं होने के साथ-साथ पानी में अश्लीलता के आरोप में एक दंपती की पिटाई का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि राम की पैड़ी में बाइक स्टंट का एक और वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बाइक पर आठ हजार का जुर्माना किया है। एसएसपी ने लापरवाह पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की बात कही है। राम की पैड़ी में स्टंट करते वायरल वीडियो में एक युवक पानी की जलधारा में मोटरसाइकिल दौड़ाते हुए नजर आ रहा है। बाइक के नंबर के आधार पर मिली जानकारी के अनुसार बाइक लालचंद निवासी रामपुर पुवारी थाना महाराजगंज के नाम है।
विज्ञापन

पुलिस ने बाइक पर आठ हजार का जुर्माना लगाया है। एसएसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि ऐसी घटनाओं को चिह्नित कर सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस प्रकार के मामले में किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या एक सांस्कृतिक एवं धार्मिक केंद्र है। अयोध्या की सुरक्षा महत्वपूर्ण मुद्दा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जो दिशा-निर्देश हैं उसका पालन होगा। आम जन जीवन में विश्वास दिलाने के लिए समय से जनसुनवाई की जाएगी। जनता से संवाद कर मित्र पुलिस की भूमिका निभाई जाएगी। सीओ अयोध्या डॉ.राजेश तिवारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि वायरल वीडियो पुराना है। बाइक स्टंट करने वाले युवक को पुलिस ने मंगलवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान विवेक यादव निवासी रामपुर पुवारी मथुरा का पुरवा थाना महराज गंज के रूप में हुई है। ड्यूटी पर रहे पुलिसकर्मियों की लापरवाही की भी जांच की जा रही है। दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed