फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Victim's father dies after being hit by train

Ayodhya News: पीड़िता के पिता की ट्रेन से कटकर मौत

Fri, 29 Dec 2023 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 29 Dec 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Victim's father dies after being hit by train
तारुन। तारुन थाना क्षेत्र में बुधवार को मनचले द्वारा छात्रा पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने की घटना से पीड़िता के परिवारीजन उबर भी नहीं पाए थे कि दूसरी घटना से उनके परिवार में कोहराम मच गया है। बेटी के साथ हुई घटना की जानकारी के बाद दिल्ली से अयोध्या आ रहे उसके पिता की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे। बुधवार को बेटी के साथ हुई घटना की जानकारी होने पर वे दिल्ली-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस से अयोध्या आ रहे थे। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते समय वे फिसलकर ट्रैक पर गिरकर ट्रेन के नीचे आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई। दिल्ली की विजयनगर थाना पुलिस ने उनकी जेब से मिले एक फोन नंबर पर कॉल की तो वह उनके भाई का था। जो जालंधर में प्राइवेट नौकरी करते हैं। इसके बाद इसकी सूचना अयोध्या पुलिस को दी गई। पीड़िता का लखनऊ में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी होने पर परिवारीजन गाजियाबाद रवाना हो गए हैं। तारुन थाना प्रभारी ओमप्रकाश राय ने बताया कि विजयनगर थाने के प्रभारी से बातचीत में घटना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब 9:30 बजे स्कूल जा रही कक्षा 11 की 17 वर्षीय छात्रा पर एक मनचले ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी थी। छात्रा ने तालाब में कूदकर जान बचाई थी। उसका लखनऊ में इलाज चल रहा है। घटना के बाद मां की तहरीर पर आरोपी आशू के खिलाफ केस दर्ज किया गया। घटना के करीब दो घंटे बाद दोपहर 12:30 बजे आरोपी आशू को पुलिस ने जयसिंह मऊ तिराहे के पास घेर लिया था। पुलिस को देख उसने तमंचे से फायर करना शुरू कर दिया, जिसकी एक गोली सिपाही विनीत कुमार के पैर में लगी और वह घायल हो गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी थी। थाना प्रभारी ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास व आयुध अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed