फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Van full of Jayrinon entered into the wall, 10 injured

जायरीनों से भरी मैजिक दीवार में घुसी, 10 घायल

Thu, 10 Nov 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Thu, 10 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Van full of Jayrinon entered into the wall, 10 injured
हादसे में ढही घर की दीवार। - फोटो : अमर उजाला
फैजाबाद-सुल्तानपुर हाईवे पर मंगलवार की मध्यरात्रि जायरीनों से भरी मैजिक अनियंत्रित होकर एक कच्चे घर की दीवार से जा टकराई। हादसे में वाहन सवार सात लोगों सहित 10 लोगों को मामूली चोंटे आई हैं। घटना से काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। धरमपुर थाना हंडिया जिला इलाहाबाद के जायरीन एक मैजिक में सवार होकर बहराइच जिले के गाजी मियां की दरगाह पर जियारत करने जा रहे थे।
विज्ञापन


मंगलवार मध्य रात्रि गांव जलालपुर माफी के पास अचानक वाहन सड़क के किनारे स्थित हैंड पंप को तोड़ते हुए गांव निवासी राम पियारी पत्नी बाबूराम के कच्चे घर की दीवार  में जा घुसी। घटना में मिट्टी की दीवार छह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में कच्चे मकान में सो रही राम पियार, उनकी पुत्री सीम व प्रभावती के अलावा वाहन सवार जायरीन जगदीश बहादुर सिंह, बलवंत यादव, बलराम कुश्वाह, विजय कुमार, रामचरित्र, चालक अजीत कुमार व एक अज्ञात को चोंटे आई है। एसएसआई बृजेश कुमार सिंह ने सभी चोटहिलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed