{"_id":"70cd62859c1f0c1580af69e45428c652","slug":"uproar-at-meeting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार की बैठक में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार की बैठक में हंगामा
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ताओं की आमसभा में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। अंतत: तय हुआ कि मांगें पूरी होने तक अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी रहेगी। दरअसल कुछ अधिवक्ताओं ने नोटरी व बैंक के वकीलों को हड़ताल से दूर रखने की मांग की थी।
इसको लेकर रुदौली तहसील के बार भवन में बुधवार को आमसभा की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें कुछ अधिवक्ता नोटरी व बैंक के वकीलों को हड़ताल से दूर रखने की मांग से सहमत हो गए जबकि कुछ इसके विरोध में थे।
इस पर अध्यक्ष ने नोटरी व बैंक के वकीलों को हड़ताल से दूर रखने का फैसला सुना दिया। इस पर कई वकील भड़क गए और अध्यक्ष को हटाने की मांग करते हुए हंगामा व नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
पूर्व बार अध्यक्ष अफसर रजा रिजवी व चौधरी अजीमुद्दीन ने वकीलों को समझाकर शांत कराया। इस बीच अधिवक्ताओं का विरोध देखकर अध्यक्ष ने अपना फैसला वापस ले लिया और सभी वकीलों की हड़ताल जारी रखने का फैसला सुना दिया।
तब जाकर मामला शांत हुआ। अध्यक्ष धनीराम यादव ने आमसभा में ये प्रस्ताव पारित किया कि जब तक उपजिलाधिकारी व तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं हो जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी।