फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   UP CATET entrance exam will be held on 12th and 13th August

12 व 13 अगस्त को होगी यूपी कैटेट प्रवेश परीक्षा

Sat, 17 Jul 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
UP CATET entrance exam will be held on 12th and 13th August
अयोध्या। प्रदेश स्तर पर होने वाली यूपी कैटेट-2021 परीक्षा 12 व 13 अगस्त को आयोजित की जाएगी। कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने बताया कि 12 अगस्त को स्नातक पाठ्यक्रम की प्रथम पाली और 13 अगस्त को मास्टर्स एवं पीएचडी प्रथम पाली तथा एमबीए पाठ्यक्रम की द्वितीय पाली में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थी उत्तर प्रदेश के चार कृषि विश्वविद्यालयों, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मेरठ, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर, आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या तथा बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय बांदा के विभिन्न कृषि संकाय के स्नातक, परास्नातक एवं पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्राप्त करेंगे। इनमें वेटनरी स्नातक एवं परास्नातक परीक्षा भी सम्मिलित है।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. बिजेंद ने बताया कि वर्तमान में चक्रानुक्रम के अनुसार यूपी कैटेट -2021 परीक्षा का आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ से किया जा रहा है। आवेदक अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा के स्थगन एवं परीक्षा तिथियों के विषय में उनके पंजीकृत मोबाइल पर एसएमएस या ईमेल के द्वारा सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed