{"_id":"3d33cd5ccb2908e8593f6fed95d1ebab","slug":"union-councilor-will-file-the-nominations-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव में आज नामांकन करेगा सभासद संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव में आज नामांकन करेगा सभासद संघ
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभासद संघ उप्र. के बैनर तले तीन सभासद शनिवार को स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र फैजाबाद/अंबेडकरनगर से विधान परिषद पद के लिए प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करेंगे। इसके लिए गुरुवार को तीन प्रत्याशियों ने नामांकन के तीन सेट भी खरीदे हैं। संघ के इस फैसले से प्रमुख दलों में खलबली है।
सभासद संघ के झंडे तले शनिवार को नामांकन करने वालों में दो सभासद सपा तो एक भाजपा के हैं। तीनों में से कोई दो, नामवापसी के दिन अपना नामांकन पत्र वापस लेगा। सभी दलों के सभासद की नगर पालिका में सभा होगी, जिसे संघ के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दत्त पांडेय के अलावा दूसरे कई प्रमुख सभासद संबोधित करेंगे।
वहीं से नामांकन के लिए कचहरी रवाना होंगे। अयोध्या-फैजाबाद के सभासदों रामभवन, विशाल, संग्राम, औरंगजेब, जयनारायण, प्रमोद, लल्लन, जगपती, कैलाश पांडेय, प्रधानों के साथ चुनाव की रणनीति बनाने वाले सभासद संघ के प्रदेश अध्यक्ष-अयोध्या सभासद गणेश दत्त कहते हैं, वह किसी दल के घोषित प्रत्याशी का पिछलग्गू क्यों बने?
विज्ञापन
यह पद उनके बीच से क्यों न चुना जाये? कहा, निकायों में ही उनके 300 से अधिक साथी सभासद हैं।