{"_id":"629f99f1aa68e86c5427ad65","slug":"uncle-killed-nephew-in-minor-dispute-faizabad-news-lko634181226","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में चाचा ने की भतीजे की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में चाचा ने की भतीजे की हत्या
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के गुंधौर गांव में मंगलवार सुबह मामूली विवाद में सगे चाचा ने परिवार वालों के साथ भतीजे को फावड़े व धारदार हथियार से हमला करके मार डाला।
हत्या की जानकारी होते ही एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मृतक के घर पहुंचे और वारदात की जानकारी ली। हत्या आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। गांव में पुलिस तैनात है।
गांव निवासी अर्जुन यादव (25) पुत्र श्याम लाल यादव अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था।
विज्ञापन
वह मंगलवार सुबह पड़ोसी का ठेला मांगकर पशुओं के लिए चरी काटकर घर ले आया। इसी दौरान ठेला खड़ा करने को लेकर उसके चाचा मोहन लाल यादव से कहासुनी शुरू हो गई।
इस पर मोहन लाल यादव और उनके परिवार के लोगों ने फावड़ा और धारदार हथियार से हमला करके अर्जुन यादव को मरणासन्न कर दिया। ग्रामीणों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर पहुंचाया।
हालत नाजुक देखकर इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर अजय सिंह ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज लखनऊ में हमले में आई गंभीर चोटों के कारण युवक की मौत हो गई।
युवक की मौत की खबर आते ही गांव में हड़कंप मच गया। आरोपी परिजन घर में ताला बंद करके फरार हो गए। हत्या की जानकारी होते ही एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मृतक के घर पहुंचे और वारदात की जानकारी ली।
प्रधान प्रतिनिधि राजाराम वर्मा ने बताया कि मृतक के पिता की मौत काफी पहले हो चुकी है। परिवार में बुजुर्ग मां कमलेश के अलावा पत्नी दीपा और दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रारंभिक जांच-पड़ताल में मृतक युवक के चाचा मोहन लाल यादव और उनके परिजनों द्वारा धारदार हथियार से हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से गांव में पुलिस टीम तैनात की गई है। कोतवाली क्षेत्र के गुन्धौर गांव में सगे चाचा और उसके परिवार के लोगों द्वारा करीब 25 वर्षीय भतीजे अर्जुन यादव की हत्या किए जाने के मामले में वारदात का कारण पट्टीदारी की रंजिश एवं पारिवारिक विवाद माना जा रहा है।
दोनों पक्षों में रास्ते का विवाद भी चल रहा था। जिसमें पूर्व में समझौता हो गया था। ग्रामीणों में चर्चा है कि भूत-प्रेत एवं टोना टोटका का विवाद भी दोनों पक्षों में चल रहा था। जिसके चलते दोनों परिवारों में संबंध अच्छे नहीं थे। दोनों पक्षों के परिवारजनों में कई बार कहासुनी और नोकझोंक होती रही है।