फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Two women special vaccination centers will run from today

आज से चलेंगे दो महिला स्पेशल टीकाकरण केंद्र

Sun, 06 Jun 2021 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Two women special vaccination centers will run from today
अयोध्या। जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण का कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। अब तक करीब 50 से अधिक जगहों पर टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

केंद्रों पर महिलाओं को हो सहूलियत देने के मकसद से सोमवार से महिला स्पेशल केंद्र चलाए जाने की तैयारी की गई है। इसके लिए जिला महिला अस्पताल व सीएचसी मसौधा का चयन किया गया है।
यहां अब तक चल रहे सत्र के अलावा एक अतिरिक्त सत्र का आयोजन किया जाएगा, जहां सिर्फ महिलाओं का टीकाकरण होगा। इन केंद्रों पर पहुंचने वाली 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन

जबकि, 18 से 45 वर्ष के बीच की महिलाओं को ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि सोमवार से दो महिला स्पेशल बूथ व विकास खंडों पर एक बूथ टीकाकरण के लिए बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला स्पेशल बूथ लगातार संचालित होंगे, जबकि विकास खंडों पर प्रत्येक सोमवार को कैंप लगाया जाएगा, जहां सिर्फ ब्लॉक कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed