फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Two types of traffic arrangements should be made for Ayodhya-DM

अयोध्या के लिए बनाई जाए दो प्रकार की यातायात व्यवस्था-डीएम

Thu, 14 Jan 2021 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two types of traffic arrangements should be made for Ayodhya-DM
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने अयोध्या में वाहन स्टैंड स्थल निर्धारित करने और रूट प्लान को लेकर बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक की। डीएम ने कहा कि अयोध्या के लिए दो प्रकार की यातायात व्यवस्थाएं निश्चित की जाय।
विज्ञापन

जिसमें एक सामान्य दिन और एक त्यौहारों के दिन के लिए। रूट नंबर एक जो नियावां से अयोध्या तक जाता है उस पर टैंपों, ई-रिक्शा और अन्य पब्लिक वाहनों के संख्या आदि निश्चित किया जाय।
विज्ञापन

डीएम ने यह भी कहा कि अयोध्या क्षेत्र में वाहनों की पार्किंग व्यवस्था के लिए पुराना बस अड्डा, बंधा तिराहा, राम सेवकपुरम मैदान, गांधी आश्रम, हनुमान गुफा, रामकथा पार्क के सामने बिजली घर का खाली मैदान, दंतधावन कुंड के सामने का स्थान, रेलवे ब्रिज के पास का स्थान, साकेत पेट्रोल पंप के आसपास के स्थानों को विकसित किया जाय। आटो रिक्शा एसोसिएशन आदि से आवश्यक बैठक कर उनसे भी संवाद करते हुए आवश्यक कार्रवाई किया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टेढ़ी बाजार के पास पंचायत विभाग का बहुतलीय भवन का निर्माण प्रस्तावित है। वहां पर भी अस्थायी पार्किंग के रूप में विकसित किया जा सकता है। कौशलेश कुंज के पास की जमीन को वहां के खंडहर को हटाकर पार्किंग के रूप में तैयार किया जाय।
कहा कि यह भी ध्यान रखा जाय कि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। डीएम ने कहा कि नगर निगम व विकास प्राधिकरण से बात कर मुख्य मंदिरों के आसपास के क्षेत्रों में कुछ अस्थायी शेड के निर्माण किया जाएंगे। जिससे कि श्रद्धालुओं, बुजुर्ग महिलाओं व बच्चों को कोई दिक्कत न हों।

बैठक में यातायात से संबंधित प्रस्तावों को कमिश्नर की अध्यक्षता में मंडलीय परिवहन समिति से अनुमोदन लिया जाएगा। बैठक में एडीएम नगर वैभव शर्मा, एसपी नगर विजयपाल सिंह, नगर मजिस्ट्रेट एसपी सिंह, सीओ अयोध्या राजेश राय, सहायक संभागीय अधिकारी नंदलाल सहित पुलिस, नगर निगम अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं सहायक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed