फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Two teenagers went missing on morning walk, there was chaos in the houses

मॉर्निंग वॉक पर निकले दो किशोर लापता, घरों में मचा कोहराम

Mon, 04 Oct 2021 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers went missing on morning walk, there was chaos in the houses
शुभेंद्र सिंह - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम रहेरवा व जोगापुर निवासी दो किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। दोनों अन्य बच्चों के साथ रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, लेकिन घर वापस नहीं आए। साथी बच्चों ने बताया कि वह दोनों बस पकड़कर अंबेडकरनगर की तरफ गए हैं। पुलिस बच्चों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम रहेरवा निवासी रौनक सिंह (14) पुत्र मनोज सिंह व जोगापुर निवासी शुभेंद्र सिंह (12) पौत्र अखंड प्रताप सिंह रविवार सुबह गांव के ही तीन अन्य बच्चों के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। रौनक सिंह के पिता पूर्व प्रधान मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उसके टहलने जाने की जानकारी परिवार वालों को नहीं थी।
विज्ञापन

सुबह 5 बजे देखा कि बिस्तर खाली है तो पता लगाना शुरू किया गया। तब पता चला कि वह गांव के अन्य बच्चों के साथ टहलने निकला है। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद एक साथ टहलने निकले पांच बच्चों में से तीन वापस आ गए। रौनक व शुभेंद्र नहीं आए तो घर में खलबली मच गई। दोनों परिवार के लोग तलाशने में लग गए लेकिन कहीं पता न चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। दो बच्चों के एक साथ गायब होने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष महाराजगंज वीरेंद्र कुमार राय, चौकी प्रभारी पूरा बाजार मनजीत सिंह दलबल के साथ दोनों बच्चों के घर जाकर पूछताछ कर खोज में लग गए। चौकी प्रभारी पूरा बाजार मनजीत सिंह ने बताया कि घर लौटे बच्चों में अजय सिंह ने पूछताछ में बताया कि रौनक व शुभेंद्र यह कह कर कि हम लोग घूमने जा रहे हैं, वह रोडवेज की बस पकड़ कर कुडकी, मडना से अंबेडकरनगर की तरफ चले गए। पुलिस टीम खोजबीन में लगी है।

रौनक सिंह

रौनक सिंह- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed