फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   two oldman dead due to cold

ठंड ने जिले में बरपाया कहर, दो की मौत

Sat, 26 Dec 2015 10:39 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Dec 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
देवई गांव के 55 वर्षीय दुर्गा प्रसाद सांस की बीमारी से पीड़ित थे। तबियत खराब हुई तो गुरुवार को परिवारजनों ने उन्हें जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी तबियत शुक्रवार को ठीक हो गई। दुर्गा प्रसाद के पुत्र रामू व श्याम ने बताया कि वह अपने पिता को अस्पताल से डिस्चार्ज कराने के लिए गांव के जागन पुत्र खिलाड़ी व गांव के प्रधान मालेंद्र तिवारी के पुत्र बृजेश के साथ फैजाबाद जाने की तैयारी में थे।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े छह बजे वह लोग जागन को बुलाने खिलाड़ी के घर पहुंचे तो पता चला कि वह सुबह सरसों का तेल पेराने गए थे और वहां से लौटने पर उनकी तबियत बिगड़ गई है। जब तक इलाज की कोशिश की जाती खिलाड़ी की मौत हो गई। एंबुलेंस मौके पर पहुंची तो उसे वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन


प्रधान पुत्र बृजेश ने बताया कि दुर्गा प्रसाद को उनके पुत्र जिला मुख्यालय से डिस्चार्ज कराकर घर ले आए थे। दोपहर खिलाड़ी की मौत की खबर उन्हें लगी तो उनकी भी तबियत अचानक बिगड़ गई, ठंड से वह अकड़ने लगे, जब तक परिवारीजन व गांव वाले उन्हें इलाज के लिए दोबारा कहीं ले जाते उनकी भी मौत हो गई। बताया कि इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी गई। तो मौके पर तहसीलदार पहुंचे और पूछताछ कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों मौतें बीमारी से हुई
-तहसील क्षेत्र में हुई दोनों मौतों की जांच के लिए तहसीलदार व राजस्व विभाग के लोग गए थे। दोनों की मौत ठंड से नहीं बीमारी से हुई है।
-  अवनीश राय,एसडीएम, सोहावल

कड़ाके की ठंड, नहीं जल रहे अलाव
शीतलहरी के बढ़ते प्रकोप के बीच जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शाम ढलते ही शुरू हो जा रही शीत लहरी से बचाव के लिए जिला प्रशासन स्तर पर सार्वजनिक स्थलों व चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था न के बराबर दिख रही है। शहरी क्षेत्र में प्रशासनिक अफसरों की नजर में आने वाले चुनिंदा स्थलों पर ही अलाव दिख रहे हैं, गली-कूचों व शहर से बाहरी स्थलों पर अलाव नहीं जल रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव का बुरा हाल है। जबकि प्रशासन से शहर व ग्रामीण इलाकों में अलाव पर्याप्त स्थानों पर जलाए जाने के दावे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed