फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   two died in an accident in nanpara kotwali in Bahraich.

Bahraich: दो युवकों को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

Tue, 11 Apr 2023 04:50 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 11 Apr 2023 04:50 PM IST
सार

कोतवाली नानपारा के असवा-नौतला मार्ग पर ईटहा पुल के पास एक ट्रैक्टर ट्राली ने दो युवाओं को रौंद दिया। दोनों युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन
two died in an accident in nanpara kotwali in Bahraich.
घटनास्थल के बाद का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या जिले की कोतवाली नानपारा के असवा-नौतला मार्ग पर ईटहा पुल के पास मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में बकरी खरीदने निकले दोनो युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्राली ओवरलोड थी और अनियंत्रित हो गई। युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।

विज्ञापन


कोतवाली नानपारा के कसाई मंडी निवासी जुनेद (25) व फिरोज (22) मंगलवार की सुबह बकरी खरीदने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों की ओर से निकले थे। दोनो बाइक से असवा-नौतला मार्ग होते हुए जा रहे थे, इसी दौरान ईटहा पुल के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा से नहीं बनी बात, अब सुभासपा अपने दम पर लड़ेगी चुनाव, राजभर ने सुनाया ये फरमान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ मेयर के लिए मुलायम की बहू अपर्णा यादव प्रमुख दावेदारों में, एक और पूर्व सीएम की बहू चर्चा में


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्राली पर ओवरलोड ईंटें लदी थी जिसके चलते ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित हो गयी। वहीं लोगों ने बताया कि बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।

सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि चालक की तलाश शुरु कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed