{"_id":"58fe44684f1c1ba065c0c93a","slug":"two-death-in-road-accident-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की रफ्तार ने ली दो की जान, तीन घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की रफ्तार ने ली दो की जान, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Tue, 25 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रौनाही व कुमारगंज क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दो की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को दोपहर बाद सुचित्तागंज बाजार से मोरंग लादकर रसूलपुर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली एक गड्ढे में पलट गयी।
उसके नीचे दबने से उसके चालक 45 वर्षीय देवी प्रसाद निवासी खेमकरनपुर की मौत हो गयी। जबकि वाहन पर सवार राम सुमेर निवासी पाठक का पुरवा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे जिला चिकित्सालय भेजवाया।
उधर कुमारगंज थाना क्षेत्र के फैजाबाद-रायबरेली हाइवे पर सोमवार सुबह आठ बजे रामगंज स्कूल के पास कुमारगंज से सवारियों लेकर फैजाबाद जा रही एक वाहन सड़क किनारे खडे़ ट्रक में जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सवारी वाहन के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसे में सवारी वाहन पर सवार खंडासा गांव निवासी 65 वर्षीय शिव बक्श की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पुत्री उमा एवं पिठला गांव स्थित अपने मायके से इनायतनगर थाना क्षेत्र के मरेमा जा रही कलावती गंभीर रूप से घायल हो गई।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने सवारियों को किसी तरह बाहर निकाला तथा इसकी सूचना कुमारगंज पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि सीएचसी मिल्कीपुर से दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।