फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Trust has been given ownership of 67 acres of Ramjanmabhoomi

ट्रस्ट को सौंपा गया रामजन्मभूमि के 67 एकड़ का मालिकाना हक

Mon, 20 Apr 2020 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Trust has been given ownership of 67 acres of Ramjanmabhoomi
अयोध्या। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को रामजन्मभूमि परिसर के लिए अधिग्रहण की गई 67 एकड़ भूमि का मालिकाना हक सोमवार को रिकार्ड में दर्ज हो गया। रामजन्मभूमि विवादित परिसर के रिसीवर रहे मंडलायुक्त ने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को अधिग्रहित भूमि के दस्तावेज सौंप दिए। हालांकि, इसका अनौपचारिक तरह से ट्रांसफर की कार्रवाई ट्रस्ट बनने के साथ ही ट्रस्टी बिमलेंद्र मोहन मिश्र को मंडलायुक्त ने हलफनामा के जरिए सौंप दिया था।
विज्ञापन

रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि रामजन्मभूमि ट्रस्ट को संपूर्ण अधिग्रहीत परिसर के मालिकाना हक का दस्तावेज मिल चुका है। बताया कि सरकार के आदेश पर मंडलायुक्त ने सभी पेपर सौंप दिए हैं। कहा कि कोरोना महामारी की परिस्थितियां समाप्त होने पर ही ट्रस्ट के लोग अयोध्या पहुंचेंगे, इसके बाद बैठक करके भूमि पूजन व निर्माण संबंधी निर्णय लिए जाएंगे। कहा कि कोई भी आयोजन से पहले देश की सुरक्षा जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed