फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Tretayug comes alive, CM will coronate Ram today

Ayodhya News: सजीव हो उठा त्रेतायुग, सीएम आज करेंगे राम का राजतिलक

Sat, 11 Nov 2023 12:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Tretayug comes alive, CM will coronate Ram today
अयोध्या। अवधपुरी अति रुचिर बनाई। देवन्ह सुमन बृष्टि झरि लाई... भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में अवधपुरी बहुत ही सुंदर सजाई गई है। देवताओं ने पुष्पों की वर्षा की झड़ी लगा दी है।
विज्ञापन

रामचरित मानस की उक्त चौपाई दीपोत्सव में साकार रूप लेती दिख रही हैं। शनिवार को भगवान श्रीराम पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से अयोध्या में पधारेंगे।
यहां सीएम योगी व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल उनकी अगवानी करेंगे। राज्याभिषेक समारोह में सीएम योगी श्रीराम का राजतिलक करेंगे। स्वागत में राम की पैड़ी पर 21 लाख दीपमालिकाएं प्रज्वलित की जाएंगी।
विज्ञापन

राममंदिर के उद्घाटन की बेला में हो रहे दीपोत्सव को अद्भुत रूप देने के लिए अयोध्या का भव्य श्रृंगार किया गया है।
अयोध्या की सुंदरता को बयां करती रामचरित मानस की चौपाई अवधपुरी प्रभु आवत जानी, भई सकल सोभा कै खानि... चरितार्थ हो रही है।
लंका विजय के बाद श्रीराम के अयोध्या लौटने की खुशी में उसी तर्ज पर लोगों ने घरों को सजाया है। घरों व दुकानों की दरों-दीवारों पर रामकथा व शुभता के प्रतीकों को चित्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम होते ही पूरी अयोध्या में अवधपुरी रघुनंदन आए, घर-घर नारी मंगल गाए... जैसे मंगल गीत गूंजने लगते हैं।
अयोध्या पर शोध करने वाले डॉ़ हरिप्रसार दुबे कहते हैं कि अवध में उत्सव है भारी... दीपोत्सव में कुछ इसी तरह का माहौल है। पूरी अयोध्या रोशनी से नहा उठी है।
ऐसी सजावट हुई है कि मानो देवलोक पृथ्वी पर उतर आया हो। चमचमाती सड़कें। एक रंग में रंगे भवन। आकर्षक लाइटिंग। रामकथा आधारित तोरण व स्वागत द्वार अयोध्या की शोभा बढ़ा रहे हैं।
वहीं दीपोत्सव में 21 लाख दीप केवल राम की पैड़ी पर जलाने की तैयारी है। पूरी अयोध्या में 30 लाख दीप जलाकर विश्व रिकाॅर्ड बनाने को अयोध्या आतुर है।
शनिवार को शाम होते ही जैसे ही रामलला के दरबार में पहला दीप जलेगा, पूरी अयोध्या जगमग हो उठेगी। इससे पहले सीएम वशिष्ठ की भूमिका में भगवान श्रीराम का राजतिलक करेंगे। इस आयोजन का साक्षी बनने के लिए रामकथा पार्क में करीब पांच हजार अतिथि मौजूद रहेंगे।
इनसेट
ग्रीन पटाखों की होगी आतिशबाजी
- इस बार सरयू पुल पर ग्रीन पटाखों की आतिशबाजी होगी। इस पर करीब 80 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथि सरयू तट से आतिशबाजी निहारेंगे। इसके लिए यहां अलग से मंच बनाया गया है। करीब 20 मिनट तक आतिशबाजी होगी। अलग-अलग रंगों के पटाखों से आसमान सतरंगी हो जाएगा। शाम होती ही पूरा सरयू पुल रोशनी से नहा उठता है, ऐसी सजावट की गई है।
रामकथा पार्क पर सजा रामदरबार

- रामकथा पार्क के प्रवेश मार्ग पर आते ही रामायण युग का अहसास होगा। रामकथा के विभिन्न प्रसंगों से सुज्जित 15 तोरण द्वार आकर्षण बढ़ा रहे हैं। रामकथा पार्क में राज दरबार की थीम पर भव्य मंच सजाया गया है। इसी मंच पर राज्याभिषेक समारोह का आयोजन होगा। पार्क में जगह-जगह राजमहल जैसे दृश्य निर्मित किए गए हैं।

सोने का मुकुट धारण कर दर्शन देंगे रामलला
दीपोत्सव के दिन रामलला को खास पोशाक पहनाई जाएगी। श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि नीले रंग की रेशमी पोशाक बनवाई गई, जिसे शनिवार को रामलला व चारों भाईयों को धारण कराया जाएगा। साथ ही सोने की मुकुट भी धारण कराया जाएगा, अन्य आभूषणों से उनका श्रृंगार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed