{"_id":"6aa6eab87696381162075dc5","slug":"lok-adalat-sets-new-record-with-the-disposal-of-89710-cases-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-158652-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 89,710 मुकदमों के निस्तारण के साथ लोक अदालत का बना नया रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 89,710 मुकदमों के निस्तारण के साथ लोक अदालत का बना नया रिकॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। दीवानी न्यायालय परिसर अयोध्या में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 89 हजार 710 मुकदमों का निस्तारण किया गया। पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नई उपलब्धि हासिल की गई है। बीते मई माह में आयोजित हुई लोक अदालत के सापेक्ष 4360 मुकदमे अधिक निस्तारित किए गए हैं।
साथ ही 20 करोड़ 95 लाख 43 हजार 910 रुपये की वसूली की गई। जो पिछली बार की तुलना में आठ करोड़ 75 लाख 63 हजार 056 रुपये अधिक है। वही उच्च न्यायालय के निर्देश पर लोक अदालत में प्राप्त अर्थ दंड के भुगतान के लिए सेतु एप का प्रयोग किया गया जिस कारण लोक अदालत में निस्तारित मुकदमों के डाटा तैयार करने में देर रात तक कर्मचारी लगे रहे। अपर जिला जज / नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत दीपक यादव के अनुसार राष्ट्रीय लोक अदालत में 85 हजार वादों के निस्तारण का लक्ष्य लेकर तैयारी की गई थी, जिसमें न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ही अधिवक्ताओं के सहयोग से हम अपने निर्धारित लक्ष्य से अधिक प्राप्त करने में सफल रहे हैं।