{"_id":"62bca1400372f54a6f7d613f","slug":"transfer-of-319-health-workers-frozen-on-one-platform-faizabad-news-lko637433115","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही पटल पर जमे 319 स्वास्थ्य कर्मियों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही पटल पर जमे 319 स्वास्थ्य कर्मियों का तबादला
विज्ञापन
अयोध्या। स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से एक ही पटल पर जमा स्वास्थ्य कर्मियों का बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किया है। स्टाफ नर्स, प्रयोगशाला सहायक, फार्मासिस्ट समेत करीब 319 लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा गया है।
सीएमओ ने सूची जारी कर स्थानांतरित किए गए सभी कर्मचारियों को अविलंब पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य विभाग में एक ही पटल पर लंबे समय से तमाम स्वास्थ्य कार्यकर्ता जमे हुए थे। बीते दिनों सरकार की ओर से स्थानांतरण नीति बनाई गई।
सभी विभागों के अलावा स्वास्थ्य विभाग में भी एक स्थान पर तीन साल से तैनात कर्मचारियों का पटल परिवर्तन करने की कवायद प्रारंभ हुई। इसके अनुपालन में जिले के सभी सीएचसी-पीएचसी व स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर तैनात कर्मचारियों की कुंडली खंगाली गई तो एक ही पटल पर तीन साल से जमा करीब 319 स्वास्थ्य कर्मी चिह्नित हुए, जिनका तबादला कर दिया गया।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय राजा द्वारा जारी आदेश में छह स्टाफ नर्स, 23 प्रयोगशाला सहायक, 50 फार्मासिस्ट, 17 स्वास्थ्य कार्यकर्ता पुरुष, 13 स्वास्थ्य पर्यवेक्षक पुरुष, 17 एनएमए, चार एक्स-रे टेक्नीशियन, 10 लैब टेक्नीशियन, सात नेत्र परीक्षण अधिकारी, पांच डार्क रूम सहायक, 12 स्वास्थ्य पर्यवेक्षक महिला व 155 स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला को अलग-अलग जगहों पर स्थानांतरित किया गया है।
इन सभी को 30 जून तक प्रत्येक दशा में नवीन तैनाती स्थल पर पहुंचने के लिए निर्देशित किया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय राजा ने बताया कि शासन के निर्देश पर एक ही स्थान पर तीन साल या इससे अधिक समय जमा 319 स्वास्थ्य कर्मियों का अन्यत्र जगहों पर तबादला किया गया है। सभी को शीघ्र ही पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। शिथिलता बरतने वालों पर कार्रवाई भी होगी।