फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Trainee PCS team learned the mythology of Ayodhya

प्रशिक्षु पीसीएस दल ने जानी अयोध्या की पौराणिकता

Fri, 04 Nov 2022 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Trainee PCS team learned the mythology of Ayodhya
अयोध्या। 2020 बैच के ट्रेनी पीसीएस दल ने रामनगरी अयोध्या का भ्रमण किया। दल को पर्यटन विभाग द्वारा रामनगरी की पौराणिकता व धार्मिकता से रू-ब-रू कराया गया।
विज्ञापन

पीसीएस के दल ने रामजन्मभूमि जाकर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई साथ ही मंदिर निर्माण कार्य के भी साक्षी बने। उन्हें मंदिर निर्माण की भव्यता व तकनीक से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

इसके बाद हनुमानगढ़ी, कनकभवन सहित अन्य पौराणिक व धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया गया। दल को अयोध्या में चल रहे परिक्रमा मेले की मान्यताओं व परंपराओं से भी अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या डायरी टूरिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिषेक सावंत ने पीसीएस के दल को भ्रमण कराया। इससे पूर्व अयोध्या पहुंचने पर एडीएम सिटी सलिल पटेल ,एडीएम प्रशासन अमित सिंह, एडीएम एफआर महेंद्र सिंह, रेजिडेंट मजिस्ट्रेट संदीप श्रीवास्तव आदि ने प्रशिक्षु पीएसएस दल की अगुवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed