फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Train

जम्मूतवी एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतरा, बड़ा हादसा टला

Thu, 19 Mar 2020 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Train
ट्रेन का नीचे उतरा इंजन। - फोटो : FAIZABAD
पटरंगा। पटरंगा स्टेशन पर गुरुवार सुबह 10:55 बजे जम्मूतवी-सियालदह एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतर गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पर रेलवे डीआरएम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

तीन घंटे बाद जम्मूतवी एक्सप्रेस को दूसरे इंजन में जोड़कर अयोध्या वाया सुल्तानपुर होते हुए लखनऊ रवाना किया गया। जबकि बेपटरी हुआ ट्रेन का इंजन शाम तक वहीं खड़ा रहा। इंजन को पटरी पर लाने की कोशिशें चल रही हैं। लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनों को वाया सुल्तानपुर रवाना भेजा जा रहा है। जबकि अयोध्या की ओर आने वाली ट्रेनों को दरियाबाद रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह लखनऊ अयोध्या रेलवे प्रखंड पर पटरंगा स्टेशन पर जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन की क्रॉसिंग थी, जो अयोध्या की ओर से लखनऊ की ओर जा रही थी। क्रॉसिंग के बाद ट्रेन को स्टेशन के कर्मचारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया और ट्रेन ज्यों ही पटरंगा थाने के सामने व स्टेशन से महज चार सौ मीटर दूर पहुंची तभी ट्रेन का इंजन तेज आवाज के साथ पटरी से उतर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत रही कि ट्रेन की स्पीड बहुत कम रही, वरना बड़ा हादसा हो जाता। चालक ने स्टेशन मास्टर आर के यादव को सूचना दी। उन्होंने विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। लेकिन इस बीच ट्रेन में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया और सभी यात्री ट्रेन से उतर कर भागे। ट्रेन का इंजन पटरी से लगभग तीन फीट नीचे उतर गया था। सभी ने राहत की सांस ली कि ट्रेन की स्पीड तेज नहीं थी। घटना की जानकारी होते ही अन्य ट्रेनों को बाराबंकी जनपद के दरियाबाद स्टेशन व रुदौली स्टेशन पर रोक दिया गया था।
सूचना पर लखनऊ डीआरएम संजय कुमार त्रिपाठी समेत स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। अयोध्या से रेलवे विभाग ने दूसरा इंजन पटरंगा स्टेशन पर मंगवाया, जिसमें जम्मूतवी एक्सप्रेस को जोड़कर लगभग दो बजे वापस अयोध्या वाया सुल्तानपुर-लखनऊ के लिए रवाना किया गया। वहीं, रेलवे मैकेनिक ट्रेन के इंजन को पटरी पर लाने के लिए कोशिश में जुटे थे।
लखनऊ के डीआरएम संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन का इंजन उतरने का कोई विशेष कारण नहीं था, वह अपने आप ही पटरी से नीचे उतर गया था। जिसमें कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ है और ट्रेन के इंजन व एक बोगी को छोड़ सभी डिब्बों को दूसरे इंजन में सेट कर अयोध्या वाया सुल्तानपुर और वहां से सीधे लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया है।

कई यात्री सड़क मार्ग से हुए रवाना
जम्मूतवी एक्सप्रेस का इंजन पटरंगा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को पटरी से उतर जाने के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिनको ज्यादा जल्दी थी, वे गंतव्य स्थान तक पहुंचने के लिए टैक्सी व टेम्पो का सहारा लेकर मवई चौराहे से बाई रोड लखनऊ के लिए निकल गए। आरक्षण कराने वाले व जम्मू जाने वाले यात्री ट्रेन के ठीक होने के इंतजार में थे और वह दोपहर दो बजे उसी ट्रेन से अयोध्या वापस आकर सुल्तानपुर होते हुए लखनऊ रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed