{"_id":"2de26afa4ee8be804be3af613658be0a","slug":"traffic-will-be-restricted-from-today-evening-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शाम से प्रतिबंधित हो जाएगा यातायात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शाम से प्रतिबंधित हो जाएगा यातायात
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए रामनगरी में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व व्यवस्था की कवायद जारी है। पुलिस महकमे ने यातायात प्रतिबंध का खाका तैयार कर इसे मंगलवार की शाम से लागू कराने की योजना बनाई है।
हालांकि यातायात प्रतिबंध से हाईवे को मुक्त रखा गया है, लेकिन हाईवे वे पर गति सीमा निर्धारित की गई है। इस बार वीआईपी तथा आपातकालीन मार्ग का खाका भी तैयार किया गया है।
अयोध्या मेला में बुधवार को पड़ने वाले कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर मंगलवार की शाम तीन बजे से ही यातायात प्रतिबंध लागू कर दिया जाएगा।
प्रतिबंध के मुताबिक गोंडा की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के भारी वाहनों का लकड़मंडी चौराहे से नयाघाट अयोध्या की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
जबकि दो पहिया-तीन पहिया वाहनों का दुर्गागंज मांझा से नयाघाट की ओर प्रवेश प्रतिबंध रहेगा। बस्ती-गोरखपुर की ओर से आने वाले वाहन हाइवे के रास्ते साकेत पेट्रोल पंप तथा दो पहिया व तीन पहिया वाहन साकेत पेट्रोल पंप के आगे रेलवे ओवरब्रिज तक आ पाएंगे।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर की ओर से आने वाले वाहनों को बालूघाट मांझा बरेहटा पर रोका जाएगा, जबकि दो पहिया व तीन पहिया वाहनों को साकेत पेट्रोल पंप व रामघाट पर पार्क कराया जाएगा।
सुलतानपुर व रायबरेली तथा लखनऊ की ओर से आने वाले वाहनों को बालू घाट बरेहटा, साकेत पेट्रोल पंप व बूथ नंबर चार तथा छोटे वाहनो ंको साकेत पेट्रोल पंप और शहर क्षेत्र से आने वाले वाहनों में बड़े वाहनों को रानोपाली क्रासिंग, छोटे वाहन टेढ़ी बाजार चौराहा व दो पहिया-तीन पहिया वाहन श्रीराम अस्पताल तक आएंगे।
सभी प्रकार के पास निरस्त रहेंगे तथा मीडियाकर्मी पास व परिचय पत्र पर प्रवेश पाएंगे। भारी मालवाहक आदि वाहनों को गोंडा से लोलपुर के रास्ते हाइवे, लखनऊ, सुलतानपुर व रायबरेली की ओर से आने वाले वाहन बालूघाट बरेहटा से हाइवे के रास्ते जाएंग।
अंबेडकरनगर की ओर से आने वाले वाहन बूथ नंबर चार से हाइवे के रास्ते तथा शहर क्षेत्र के वाहन परिक्रमा चौराहे व बस्ती-गोरखपुर से आने वाले वाहन हाइवे के रास्ते आगे रवाना किये जाएंगे।
संबंधित क्षेत्र के वाहन अपने निकटतम पार्किंग स्थलों पर खड़े कराये जाएंगे। वीआईपी व राजकीय वाहनों को हाइवे के रास्ते साकेत पेट्रोल पंप से हनुमान गुफा, नयाघाट सर्विस लेन पर भेजा जाएगा।
आपातकालीन मार्ग नयाघाट से हनुमानगुफा, सर्विस लेन, साकेत पेट्रोल पंप तय किया गया है। यातायात उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि भीड़ के दबाव के मद्देनजर एहतियाती व्यवस्था भी लागू की जा सकती है। मुख्य मार्ग पर सभी वाहनों का प्रवेश रोका जा सकता है।