फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Traffic chaotic on the road, police absent

सड़क पर ट्रैफिक अराजक, पुलिस नदारद

Fri, 05 Aug 2022 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Traffic chaotic on the road, police absent
अयोध्या। शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्था का शिकार हो गई है। लोगों की यातायात नियमों के प्रति लापरवाही व प्रशासन की उदासीनता ने समस्या को गंभीर बना दिया है। प्रमुख चौराहों पर लोग बेधड़क नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आते हैं।
विज्ञापन

यह मनमानी अक्सर जाम का भी कारण बनती है। अब यातायात नियमों का पालन न करने वालों का ई चालान कर यातायात पुलिस ने इन पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं को सुगम यातायात उपलब्ध कराने की कवायद में अयोध्या-फैजाबाद जुड़वा शहर के सिविल लाइंस, रिकाबगंज, गुदड़ी बाजार, देवकाली, फतेहगंज, नाका, पुष्पराज चौराहा, उदया चौराहा, टेढ़ी बाजार व श्रीराम अस्पताल समेत 20 चौराहों पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही नंबर प्लेट पढ़ने के लिए एनपीआर व लोगों पर नजर रखने के लिए आरएलवीडी कैमरे लगवाएं गए हैं। साथ ही भीड़ को निर्देश देने के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगाया गया है, लेकिन शहरवासी ट्रैफिक सिग्नल का पालन नहीं कर रहे हैं।
यातायात के नियमों की अनदेखी कर लगभग सभी चौराहों पर रेड लाइट जंप की जा रही है। यही नहीं जेब्रा लाइन क्रॉस करना और गलत दिशा में चलना आम बात है।
शहरवासियों की लापरवाही से परेशान यातायात पुलिस ने अब ऐसे लोगों पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है। शहर के अमानीगंज स्थित जलकल विभाग में बने कंट्रोल रूम से नियमों का पालन न करने वाले लोगों को प्रतिदिन चिह्नित किया जा रहा है।
ऐसे लोगों का अब ई-चालान किया जाएगा। जो डाक के माध्यम से घर भेजा जाएगा या मोबाइल नंबर पर मेसेज के माध्यम से संबंधित के पास पहुंच जाएगा।
सीओ यातायात डॉ. राजेश तिवारी ने बताया कि ई-चालान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रेड लाइट जंप करने, जेब्रा लाइन क्रॉस करने व गलत दिशा में चलने वाले वाहनों का चालान किया जाएगा।
रिकाबगंज चौराहा : दोपहर 2:57 बजे : यहां सड़क के बीच में बने ट्रैफिक पुलिस बूथ में कोई कर्मी नहीं खड़ा था जो राहगीरों को सही दिशा दिखाता। चारों तरफ से आने-जाने वाले लोग मनमर्जी से आ-जा रहे थे।
तीन-चार की संख्या में यातायात कर्मचारी सड़क के किनारे खड़े हुए थे। रेड लाइट का कोई असर नहीं दिख रहा था। एक स्कूल बस तो सरेआम नियमों का उल्लंघन कर रेड लाइट के बाद भी सड़क क्रॉस करती दिखाई पड़ी।
गुदड़ी बाजार चौराहा : दोपहर 3:02 बजे : यहां सड़क के दोनों ओर विक्रम, ऑटो, ई-रिक्शा का रेला लगा हुआ था। जिससे राहगीरों के लिए बहुत कम रास्ता बचा हुआ था। रेड लाइट होने के बाद भी लोग आ-जा रहे थे। यहां कोई ट्रैफिक कर्मचारी नहीं मौजूद था।
यह अयोध्या-फैजाबाद मार्ग का प्रमुख चौराहा है। सवारी वाहन से अयोध्या से चौक आने जाने वाले लोग इसी रास्ते से आते जाते हैं। प्रतिबंध के बावजूद विक्रम चालक बीच चौराहे पर सवारी उतारते व बैठाते नजर आए।
शांति चौक नाका : दोपहर 1:27 : यहां पर भी ट्रैफिक लाइट की धज्जियां उड़ती दिखी। क्या साइकिल, क्या ई-रिक्शा, क्या चार पहिया वाहन चालक कोई भी नियमों का पालन नहीं कर रहा था।
सब अपनी मर्जी से चल रहे थे। ई-रिक्शा चालक तो बीच चौराहे पर ही यात्री उतार व बैठा रहे थे। यहां से एक सड़क नवीन मंडी, एक नाका बाईपास और एक शहर को जाती है।

नाका मकबरा तिराहा : दोपहर 1:24 : यहां ट्रैफिक लाइट्स नहीं लगी हैं, फिर भी ट्रैफिक कर्मचारी मौजूद नहीं था। संकरी जगह होने के कारण और बड़े वाहनों के चलते यहां हमेशा जाम लगा रहता है।
यहां कुछ चार पहिया वाहन आमने-सामने आ गए। कोई भी हटने को तैयार नहीं था। इससे जाम और बढ़ गया, बाद में यह आगे पीछे होकर निकले तब स्थिति कुछ सामान्य हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed