{"_id":"f4fe193a5b343cdd98a66a189cba5c91","slug":"traders-turmoil-after-offer-of-four-lane-construction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोर लेन निर्माण के प्रस्ताव से व्यापारियों में मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोर लेन निर्माण के प्रस्ताव से व्यापारियों में मची खलबली
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोर लेन सड़क निर्माण के सर्र्वे ये व्यापारियों की धड़कन बढ़ गई है। गोसाईगंज में फोर लेन निर्माण की चर्चा से नगर के व्यापारियों के हाथ-पांव फूल गए है। बता दें कि नगर के व्यापारियों ने रिंग रोड निर्माण की मांग सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से की थी।
गोसाईगंज की आबादी लगभग एक लाख के ऊपर है और ये चार किलोमीटर के दायरे में बसा है। फोर लेन निर्माण से आधे नगर के उजड़ने का खतरा उत्पन्न हो गया है। जिसे लेकर मार्ग के किनारे बसे व्यापारियों की धड़कन बढ़ गई है। व्यापारियों का कहना है कि यदि फोर लेन मार्ग का निर्माण बाहर से कराया जाए तो इससे नगर उजड़ने से बच सकता है।
फोर लेन मार्ग निर्माण से जहां आवागमन में सहूलियत मिलेगी, वहीं निर्माण से नगरवासियों को भारी हानि भी पहुंच सकती है। नगर वासियों का कहना है कि बीच नगर से यदि फोरलेन मार्ग का निर्माण होता है तो ऐसी दशा में नगर की सूरत ही बिगड़ जाएगी।
विज्ञापन
हेमंत कसौधन, त्रिभुवन वर्मा, ओमप्रकाश सोनी, वैश अंसारी का मानना है कि फोर लेन मार्ग नगर के बीच से होने से व्यापारियों का भारी नुकसान होगा। ऐसे में व्यवसायी विरोध करने को विवश होंगे। व्यवसायियों का कहना है कि फोर लेने बनने से जिनका छोटा व्यापार है वो चौपट हो जाएगा।