{"_id":"63236de9325b87488e260e89","slug":"torrential-rain-disturbed-life-city-water-and-water-faizabad-news-lko6485094130","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसलाधार वर्षा ने किया जन जीवन अस्त व्यस्त, शहर पानी-पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसलाधार वर्षा ने किया जन जीवन अस्त व्यस्त, शहर पानी-पानी
विज्ञापन
अयोध्या में बारिश के दौरान हनुमानगढ़ी को जाने वाले मार्ग पर हुए जलभराव के कारण परेशान राहगीर व दु
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। चार दिन से जारी बरसात का दौर गुरुवार को भी जारी रहा। हाल यह रहा कि दिन भर बारिश हुई। कभी झमाझम तो कभी हल्की बरसात का दौर बुधवार रात से बृहस्पतिवार रात तक जारी रहा। इससे आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया।
सड़कों पर आवागमन न के बराबर रहा। ग्रामीण से लेकर शहरी इलाकों में जगह-जगह जलभराव हो गया। अमानीगंज ब्लॉक के एक गांव में बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई।
भारी वर्षा से सब्जी की फसल को नुकसान और धान की फसल को फायदा हुआ। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार शाम से गुरुवार शाम तक करीब 70 एमएम वर्षा हुई। तीन दिन तक आसमान में काले घने बादल छाए रहेंगे व अच्छी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
बारिश से शहर के बस स्टेशन, उप निदेशक पंचायत कार्यालय के सामने, देवकाली, बिरला धर्मशाला अयोध्या के सामने मुख्य मार्ग पर, हनुमान गढ़ी जाने वाले मार्ग, पुलिस लाइन स्थित सीओ व एसपी ग्रामीण आवास समेत अन्य स्थानों पर जलभराव हो गया।
जिसके चलते लोगों को आने जाने में असुविधा हुई। मुख्य मार्ग समेत अनेक कॉलोनियों में भी जगह-जगह जलभराव हो गया। अयोध्या में जगह-जगह अंडरग्राउंड विद्युतीकरण कार्य के चलते खोदी गई सड़कों के चलते कीचड़ हो गया।
रायगंज, जैन मंदिर आदि इलाकों में कई वाहन इसमें फंस गए, साथ ही बाइक सवार गिरकर चोटिल होते रहे। अमानीगंज प्रतिनिधि के अनुसार मोहम्मदपुर गांव निवासी अजय दुबे गुरुवार दोपहर बरसात में गांव के बाहर भैंस चरा रहा था।
बरसात के बीच बिजली गिरने से भैंस की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल भवानी प्रसाद यादव एवं प्रभारी राजस्व निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने शव का पोस्टमार्टम कराते हुए क्षति का आकलन कर तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेजी।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आगामी 24 घंटे आसमान में मध्यम से घने बादल छाए रहने व तेज वर्षा होने का अनुमान है।
सप्ताह भर तापमान सामान्य से कम रहेगा, साथ ही तेज गति से पूर्वी हवा चलेगी। पूरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार बारिश से हरी सब्जियों लौकी, कद्दू, तरोई, खीरा आदि की फसलों को काफी नुकसान हुआ है।
पूरा बाजार निवासी किसान पवन कुमार ने बताया कि खीरा और लौकी की फसल के पौधों में सड़न के साथ फूल भी झड़ रहे हैं। धूप निकलते ही सारी फसलें गल जाएगी।
किसान रामकिशन ने बताया कि कद्दू, लौकी, सगपुत्तिया आदि सब्जी की फसल को भारी नुकसान हुआ है। किसान राजेंद्र मांझी ने बताया कि बारिश से फूल के पौधे भी सूख जाएंगे। जिससे भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा।
बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र की सब्जी बेल्ट नदरौली, सेमरा, बिलारी माफी, तेंदुआ माफी, रसूलपुर क्षेत्र में किसानों द्वारा उगाई गई अरबी, नेनुआ, तोरई, लौकी, कद्दू, मूली, गोभी, टमाटर आदि कम पानी वाली सब्जियों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।
बिलारी माफी निवासी सब्जी किसान लालमणि निषाद ने बताया कि उन्होंने दो बीघा खेत में नेनुआ, एक बीघा खेत में मूली के फसल की बुवाई की गई है। बरसात के चलते खेत की नालियों में जलभराव होने से तना तथा फूल गिर रहे हैं।
जड़ सड़ रही हैं। इसके अलावा छह बीघा टमाटर की रोपाई करने के लिए नर्सरी डाली गई है। बरसात होने से रोपाई के लिए खेत तैयार नहीं हो पा रहा है। नर्सरी खराब हो रही है। किसान राजकुमार ने बताया कि खेत में पानी भर जाने से मूली और अरबी की फसल खराब हो रही है।
नदरौली निवासी रमेश साहू ने बताया कि खेत में पानी भर जाने से और हवा के चलते दो बीघा में झालर विधि से तैयार की गई नेनुआ की फसल गिर गई है। सेमरा निवासी राम मनोहर वर्मा ने कहा कि गोभी और करेला की फसल खराब हो रही है।
क्षेत्र के निवासी सब्जी किसान राकेश वर्मा, अनिल वर्मा, अलगू यादव, गंगाराम यादव, राम सागर वर्मा, गुलशन सिद्दीकी आदि किसानों ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक यदि बरसात इसी तरह हुई तो सब्जी की फसल पूरी तरह चौपट हो जाएगी।