फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Today Makar Sankranti, thousands of devotees will dip in Saryu

आज मकर संक्रांति, हजारों भक्त लगाएंगे सरयू में डुबकी

Thu, 14 Jan 2021 12:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Today Makar Sankranti, thousands of devotees will dip in Saryu
अयोध्या। सालों बाद 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर कोई संशय नहीं है। इस बार एक ही दिन त्योहार मनेगा। सरयू में स्नान को लेकर लोगों में उत्साह है। भक्तों की भीड़ के मद्देनजर प्रशासन भी तैयारी में जुटा है। बृहस्पतिवार को पड़ने वाले संक्रांति को अत्यंत शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल्यानंदन वर्धन ने बताया कि 14 जनवरी को सूर्य दिन में 2:37 बजे मकर राशि में प्रवेश करेगा। सूर्योदय करीब 6:43 बजे और सूर्यास्त 5:17 पर होगा। संक्रांति का पुण्यकाल करीब नौ घंटे से ज्यादा का रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति सूर्योपासना का महापर्व है। मकर से मिथुन तक की छह राशियों में छह महीने तक सूर्य उत्तरायण रहते हैं व कर्क से धनु तक की छह राशियों में छह महीने तक सूर्य दक्षिणायन रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्क से मकर की ओर सूर्य का जाना दक्षिणायन तथा मकर से कर्क की ओर जाना उत्तरायण कहलाता है। सनातन धर्म के अनुसार उत्तरायण के छह महीनों को देवताओं का एक दिन और दक्षिणायन के छह महीनों को देवताओं की एक रात्रि मानी जाती है।
पंडित कौशल्यानंदन के अनुसार मकर संक्रांति भगवान सूर्य का प्रिय पर्व है। सूर्य की साधना से त्रिदेवों की साधना का फल प्राप्त होता है। सूर्योपासना से समस्त ग्रहों का कुप्रभाव समाप्त होने लगता है।
पंडित शरद ने बताया कि इस दिन सूर्य का मंत्र. ऊं घृणि सूर्याय नम: का जप करना चाहिए। इस दिन स्नान कर कलश या तांबे के लोटे में पवित्र जल भरकर उसमें चंदन, अक्षत और लाल फूल छोड़कर दोनों हाथों को ऊंचा उठाकर पूर्वाभिमुख होकर भगवान सूर्य को जलार्पण करना चाहिए।
इस दिन सूर्य से संबंधित स्तोत्र, कवच, सहस्त्र नाम, द्वादश नाम, सूर्य चालीसा आदि का पाठ करना चाहिए। मकर संक्रांति पर बन रहे पंचग्रही योग से महंगाई पर नियंत्रण होगा।

इस बार सूर्य के राशि बदलते ही मकर राशि में सूर्य के साथ चंद्रमा, बुध, गुरू और शनि होने से पंचग्रही योग बनेगा। ग्रहों की यह युति बड़े राजनीतिक और सामाजिक बदलाव लाने का ज्योतिषीय संकेत दे रही है। महंगाई कम होने की संभावना है, अन्य देशों से भारत के संबंध मजबूत होंगे। देश में अनाज भंडारण भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed