फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Tight security

कसा सुरक्षा घेरा, चप्पे-चप्पे पर फोर्स

Thu, 17 Oct 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Tight security
अयोध्या-सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर निकाला रूट मार्च। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी होने के बाद फैसले की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। पूरे शहर को अभेद्य सुरक्षा घेरे में कैद किया जा रहा है। वहीं गुरुवार को गोरखपुर में आतंकी देखे जाने के बाद जारी हुए अलर्ट के कारण रामनगरी में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

शहर में जगह-जगह पुलिस बल ने रूट मार्च कर लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। हाईवे से लेकर सरयू नदी के पुल और शहर के आंतरिक मार्गों से लेकर रामकोट तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवानों को तैनात कर सुरक्षा घेरा सख्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

शहर में सीओ सिटी अरविंद चौरसिया व रामनगरी में सीओ अयोध्या अमर सिंह के निर्देशन में पुलिस बल ने नगर के प्रमुख क्षेत्रों में रूट मार्च किया।
मंदिर आंदोलन के दौरान कारसेवकों की भीड़ को रोकने के लिए बनी सभी सुरक्षा चौकियों को फिर से पुनर्जीवित कर दिया गया है। इसके अलावा रामकोट क्षेत्र में बिना पास वाले वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से निषिद्ध हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नगर विजयपाल सिंह के ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए शासन से अतिरिक्त फोर्स मांगी गई है। इसमें 10 एएसपी, 25 डिप्टी एसपी, 25 निरीक्षक, 125 उपनिरीक्षक, 700 आरक्षी, 45 महिला उपनिरीक्षक, 100 महिला आरक्षी, 14 उपनिरीक्षक यातायात, 13 मुख्य आरक्षी यातायात, 85 आरक्षी यातायात समेत 6 कंपनी पीएसी, 2 कंपनी आरएएफ, व एक कंपनी बाढ़ राहत पीएसी शामिल है।
रामकोट क्षेत्र में कसा सुरक्षा घेरा
रामकोट में सभी बैरियरों की मरम्मत कराकर उन पर पुलिस के जवानों की तैनाती कर दी गई है। रामजन्मभूमि के अधिग्रहीत परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को अलग-अलग जोन में विभक्त कर फूल प्रूफ सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही की गई थी।
मेक शिफ्ट स्ट्रक्चर में विराजमान रामलला आइसोलेशन जोन में आता है जिसकी सुरक्षा में केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात है। इसके अलावा 70 एकड़ के अधिग्रहीत परिसर को रेड जोन माना गया है। यहां भी त्रिस्तरीय बैरीकेडिंग के साथ पर्याप्त सुरक्षा है जिसमें केंद्रीय सुरक्षा बल के अलावा सिविल पुलिस व पीएसी संयुक्त रूप से तैनात है।

अधिग्रहीत परिसर के बाहर सम्पूर्ण पंचकोसी परिक्रमा मार्ग को यलो जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में सिविल पुलिस तैनात है और यहां मंडल भर के थाना व चौकियों के जवानों की ड्यूटियां एक-एक माह के लिए क्रमश: लगाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed