{"_id":"613919a78ebc3ea8041823ec","slug":"three-tourism-projects-worth-86-crores-got-approval-faizabad-news-lko594686260","type":"story","status":"publish","title_hn":"86 करोड़ के तीन पर्यटन प्रोजेक्ट को मिली स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
86 करोड़ के तीन पर्यटन प्रोजेक्ट को मिली स्वीकृति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। रामनगरी को आध्यात्मिक मेगा सिटी बनाने के लिए गुप्तारघाट का सुंदरीकरण, अयोध्या की सड़कों व गलियों को हॉट मिक्स प्लांट से बनाए जाने व साकेतपुरी से हाईवे को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण कार्य को मंजूरी मिल गई है। अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से बुधवार को तीनों कार्यों का प्रजेंटेशन दिया गया।
तीनों विकास कार्यों को शासन से मंजूरी मिल जाने के बाद अब विकास प्राधिकरण इन कार्यों के लिए टेंडर व निर्माण शुुरू कराने की प्रक्रिया शुरू करेगा। तीनों योजनाओं में 86 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए अवस्थापना विकास के अंतर्गत बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसी धनराशि से यह कार्य शुरू होगा।
अयोध्या को विश्वस्तरीय पर्यटन सिटी के रूप में विकसित किया जाना है। इसके लिए शासन ने अपने बजट में 100 करोड़ रुपये अवस्थापना विकास के लिए अयोध्या को दिए थे। इसके लिए 86 करोड़ रुपये की लागत से तीन बड़े प्रोजेक्टों को स्वीकृति मिली है। इसमें सबसे बड़ा प्रोजेक्ट गुप्तारघाट के सुंदरीकरण का है।
विज्ञापन
यहां पर पंचमुखी महादेव मंदिर के पहले से घाट तक जाने के लिए सीधा मार्ग बनाया जाना प्रस्तावित है। साथ ही दो बड़े पार्किंग स्थल, एक मॉडल दुकान समेत भगवान श्रीराम के नाम पर एक बड़ा पार्क बनाया जाएगा। इसके साथ ही फसाड समेत सुंदरीकरण के अन्य कार्य भी होंगे। पूरी योजना में 21 करोड़ रुपये खर्च होने हैं।
इसके साथ ही साकेतपुरी से कॉलोनी से लखनऊ गोरखपुर हाईवे को जोड़ने वाली तीन किमी. लंबी सड़क बनाई जाएगी। सड़क की औसत चौड़ाई 18 से 20 मीटर तक निर्धारित है। इसमें डिवाइडर, पौधरोपण, फुटपाथ सहित अन्य कार्य 30 करोड़ रुपये की लागत से होंगे। इसके अलावा अयोध्या की प्रत्येक गलियां- सड़कें व नालियों को हॉटमिक्स प्लांट से बनाया जाएगा।
इसके लिए नगरनिगम अयोध्या ने सभी सड़कों-गलियों व नालियों को बनाए जाने संबंधी 110 करोड़ रुपये का डीपीआर तैयार किया गया था। इसमें अयोध्या के 15 वार्डों का डीपीआर शामिल कर लिया गया है। 35 करोड़ की लागत से सभी सड़कें- गलियां व नालियों को हॉट मिक्स प्लांट से बनाया जाएगा। इस सबका प्रजेंटेंशन बुधवार को शासन में किया गया है।
इसके पूर्व मंगलवार शाम को मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक कर कार्ययोजना को फाइनल किया गया था। इन तीनों कार्यों को बुधवार को मंजूरी मिल गई है। अब अयोध्या विकास प्राधिकरण तीनों कार्यों को शुुरू कराने की प्रक्रिया शुरू करेगा। इसमें जल्द ही कार्य के लिए टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।
अयोध्या विकास प्राधिकरण के प्रस्तावित तीन कार्यों को शासन ने बुधवार को मंजूरी दे दी है। प्रदेश सरकार ने बजट में अयोध्या के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था। इसी धनराशि में आवास विभाग के 86 करोड़ के तीन प्रोजेक्टों को स्वीकृति मिली है। अब जल्द ही तीनों कार्य शुरू कराए जाएंगे।- विशाल सिंह, वीसी अयोध्या विकास प्राधिकरण