फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Three thousand people in the dark for 15 days

15 दिनों से अंधेरे में तीन हजार आबादी

Sun, 28 Jun 2015 10:53 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
बताया जा रहा कि विद्युत लाइन के रास्ते में कई पेड़ आ रहे। अवर अभियंता ने पेड़ कटवाने के बजाय गांव की आपूर्ति ही बंद करा दी। बरसात के दिनों में लाइट न आने से ग्रामीण काफी परेशानी में हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि आपूर्ति सुचारु करने को सुविधा शुल्क मांगा जा रहा। विद्युत उपकेंद्र अमानीगंज से करीब चार दर्जन गांवों को बिजली की आपूर्ति होने से आए दिन कोई न कोई समस्या होती रहती है।
विज्ञापन


कभी संविदा पर तैनात कर्मी शट डाउन लेकर आपूर्ति कटवा देते हैं, तो कभी कहीं का ट्रांसफार्मर या पोल खराब हो जाता है। अभी हाल ही में उपकेंद्र का पूरा फीडर जल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे-तैसे मुख्य सचिव के दौरे से ठीक पहले विद्युत आपूर्ति सुचारु हुई तो संबद्ध गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली थी। मगर इसी बीच उपकेंद्र से सटे गंगा शुक्ल का पुरवा गांव की आपूर्ति काट दी गई।

इससे गांव की लगभग 3000 आबादी को विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही। बताया जा रहा कि लाइन के रास्ते में कई जगह पेड़ों का अवरोध है। विभाग ने पेड़ों या उसकी डाल कटवाने के बजाय आपूर्ति ही बंद करा दी।

ग्रामीणों का आरोप है कि आपूर्ति जोड़ने के लिए सुविधा शुल्क मांगा जा रहा। गांव निवासी भाजपा नेता दीपक शुक्ल ने बताया कि उन्होंने ग्रामीणों की समस्या के लिए अवर अभियंता आनंद प्रकाश से बात की तो उनकी ओर से धन की मांग की गई और लाइन के रास्ते में पेड़ों का अवरोध बताया। जबकि पेड़ हटवाए जा सकते हैं।


वहीं पावर कॉर्पोरेशन के जेई आनंद प्रकाश का कहना है कि गांव की लाइन ठीक करायी जा रही है। काम चल रहा है, पेड़ कटवाए जाएंगे। उम्मीद है कि एक-दो दिन में आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed