फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Three miscreants who shot constable during patrol arrested in police encounter

गश्त के दौरान सिपाही को गोली मारने वाले तीन बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Tue, 06 Jul 2021 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants who shot constable during patrol arrested in police encounter
अयोध्या। कोतवाली बीकापुर व एसओजी टीम ने बीकापुर के मोतीगंज चौकी के एक सिपाही को गश्त के दौरान गोली मारने वाले तीनों आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इस मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। आरोपियों के पास से एक पिस्टल, दो तमंचे, कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद हुई। आरोपियों पर एसएसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन

एसएससी शैलेश पांडे ने बताया कि एक युवक के अपहरण की सूचना पर रविवार रात सक्रिय हुई कोतवाली बीकापुर व स्वॉट टीम को सूचना मिली कि कोतवाली बीकापुर के मोतीगंज चौकी के सिपाही जितेंद्र बहादुर सिंह (30) के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी अयोध्या की तरफ से आ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर बीकापुर कोतवाल श्याम सुंदर पांडे व एसओजी प्रभारी रतन कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल ने चौरे बाजार के पास नाकेबंदी की। पुलिस टीम को चेकिंग के दौरान सुबह करीब 4:30 बजे बाइक सवार तीन लोग आते दिखाई पड़े।
जो पुलिस पर फायर करते हुए निधियावां मोड़ चौरेबाजार की तरफ मुड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो मुड़ने के प्रयास में कच्चे मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।
इस दौरान अंधेरा का फायदा उठाकर बदमाश भागने लगे। पुलिस टीम ने आत्म समर्पण की चेतावनी दी। बदमाशों ने फिर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
इस पर पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में शुभम पाठक निवासी सिरई का पुरवा खडभडिया थाना इनायतनगर व प्रमोद कोरी निवासी पलिया लोहानी थाना इनायतनगर पैर में गोली लगने से घायल हो गए।
वहीं तीसरा आरोपी अभिषेक तिवारी उर्फ प्रवेश तिवारी निवासी गंगासराय थाना इनायतनगर को भागते समय पुलिस ने दबोच लिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से एक पिस्टल, दो तमंचे, छह कारतूस व एक बाइक भी बरामद हुई है।
एसएसपी ने बताया कि इन तीनों आरोपियों ने 25 अप्रैल की शाम कोतवाली बीकापुर के मोतीगंज चौकी के सिपाही जितेंद्र बहादुर सिंह (30) पुत्र संतोष कुमार सिंह निवासी ग्राम इसीपुर थाना अंतू जनपद प्रतापगढ़ को गश्त के दौरान गोली मार दी थी।
इससे सिपाही गंभीर रूप से घायल हुआ था। तभी से आरोपी फरार थे। कोतवाली के एसएसआई वीर सिंह की तहरीर पर दो अज्ञात बाइक सवार के विरुद्ध धारा 307 जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया था।

इनके ऊपर 25 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। बताया कि इन तीनों अपराधियों का लंबा आपराधिक इतिहास भी है। आरोपी अभिषेक तिवारी ने रविवार शाम अपने अपहरण की फर्जी सूचना पुलिस को दी थी। जांच के दौरान पुलिस को यह सूचना गलत मिली और तीनों अपराधी पुलिस गिरफ्त में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed