फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Three killed including woman in accidents

महिला समेत तीन की मौत

Sun, 19 Mar 2017 10:31 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sun, 19 Mar 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
Three killed including woman in accidents
हादसा - फोटो : अमर उजाला
हादसों में रविवार को एक महिला और दो युवकों की मौत हो गई है। रविवार को लखनऊ हाइवे पर रौनाही थाना क्षेत्र के मुबारकगंज चौराहे के पास एक महिला को वाहन ने रौंद डाला। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया जबकि पूराकलंदर दर्शननगर-गंगौली मार्ग पर गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार को रौंद दिया, उसकी मौके पर मौत हो गई जबकि अयोध्या में एक वाहन ने युवक को टक्कर मार दी, बाद में इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। 
विज्ञापन


लखनऊ हाईवे पर रौनाही थानाक्षेत्र के मुबारकगंज चौराहे के पास रविवार की सुबह एक महिला को उधर से गुर रहे वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर हाईवे के एंबुलेंस ने महिला को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


एनएचआई एंबुलेंस के ईएमटी आनंद स्वरूप ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हादसे में 35 वर्षीय महिला के गंभीर घायल होने की सूचना मिली। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। अभी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मसौधा/हनुमतनगर प्रतिनिधि के अनुसार पूराकलंदर थानाक्षेत्र में दर्शननगर-गंगौली मार्ग पर गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में साइकिल सवार पहिये के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रविवार को थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि हादसे में नरियावां निवासी 30 वर्षीय अमरपाल पुत्र आशाराम की मौत हुई है।

शनिवार की रात लगभग नौ बजे हुए इस हादसे में उसकी पत्नी मालती देवी की शिकायत पर ट्रैक्टर-ट्रॉली व उसके चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के समय वह दर्शननगर बाजार से वापस अपने घर जा रहा था।


उधर अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में रविवार की सुबह एक वाहन ने स्वर्गद्वार स्थित भागलपुर मंदिर निवासी 30 वर्षीय बिजय वहादुर शर्मा पुत्र सुजीत शर्मा को टक्कर मार घायल कर दिया। घायल को सुबह लगभग पांच बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सवा आठ बजे उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम के लिए मेमो पुलिस को भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed