फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Three idols of Ramlala will be made

Ayodhya News: रामलला की तीन मूर्तियां बनेंगीं, सर्वोत्तम की होगी प्राण प्रतिष्ठा

Mon, 15 May 2023 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 15 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Three idols of Ramlala will be made
अयोध्या। रामलला की अचल मूर्ति का निर्माण अगले सप्ताह से शुरू हो सकता है। मूर्ति बनाने वाले कारीगरों का 16 अप्रैल से अयोध्या आगमन शुरू हो जाएगा। तय हुआ है कि तीन पत्थरों पर अचल मूर्ति को आकार दिया जाएगा। इनमें से सर्वोत्तम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
विज्ञापन

राममंदिर में रामलला की दो मूर्तियां विराजित करने की श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की योजना है। अस्थायी राममंदिर में वर्तमान में पूजित-प्रतिष्ठित रामलला स्थायी गर्भगृह में उत्सव मूर्ति के रूप में विराजित किए जाएंगे। जबकि एक अचल मूर्ति का भी निर्माण ट्रस्ट करा रहा है। इसकी प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। मूर्ति पांच फीट ऊंची होगी। फाउंडेेशन के साथ मूर्ति की कुल ऊंचाई करीब आठ फीट हो जाएगी।
विज्ञापन

अचल मूर्ति निर्माण को लेकर देश-विदेश के अच्छे से अच्छे पत्थर मंगाए गए हैं। इनमें नेपाल से आई देवशिला भी शामिल है। अभी इन पत्थरों के परीक्षण का काम चल रहा है। इसी माह के अंत में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक होनी है। बैठक में मूर्ति निर्माण को लेकर मंथन होगा। ट्रस्ट सूत्रों ने बताया कि परीक्षण के बाद यह तय किया गया है कि रामलला की तीन अचल मूर्तियां बनाई जाएंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक, राजस्थान व नेपाल की देवशिला पर मूर्ति को आकार दिया जाएगा। इन तीनों में से जो मूर्ति सर्वोत्तम होगी उसे स्थायी गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठित किया जाएगा। वहीं मूर्ति का निर्माण उड़ीसा, कर्नाटक व राजस्थान के कारीगर अयोध्या में ही करेंगे।

इनसेट
22 को होगा ट्रस्ट के स्थायी कार्यालय का उद्घाटन
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के स्थायी कार्यालय का उद्घाटन 22 मई को होने जा रहा है। यह कार्यालय आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। इसका निर्माण रामजन्मभूमि परिसर के पास ही कराया गया है। अभी रामकचेहरी मंदिर में ट्रस्ट का कार्यालय संचालित हो रहा है। इसके अलावा रामघाट कार्यशाला में लेखा कार्यालय है। राममंदिर निर्माण की कार्यदायी संस्था एलएंडटी ने रामजन्मभूमि परिसर में अपना अस्थायी कार्यालय बना रखा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed