{"_id":"60fc5c4e8ebc3e582e53f7d8","slug":"three-arrested-with-25-kg-ganja-faizabad-news-lko588331798","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 किग्रा गांजे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 किग्रा गांजे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या पुलिस व स्वाट टीम ने अपराध व नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को 25 किग्रा गांजे के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीनों प्रतापगढ़ जिले के निवासी हैं।
कोतवाल अशोक सिंह ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली कि तीन लोग भारी मात्रा में गांजा लेकर अयोध्या आ रहे हैं। इस पर स्वाट टीम के प्रभारी रतन कुमार शर्मा, चौकी प्रभारी रानोपाली रजनीश पांडेय, नयाघाट धर्मेंद्र मिश्र के नेत़ृत्व में टीम ने हाईवे पर देवकाली बाईपास के पास घेराबंदी की। इस दौरान तीन लोग एक बोरा लेकर आते दिखाई पड़े जो पुलिस को देखकर भागने लगे।
इस पर पुलिस टीम ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर बोरे में रखे छह पैकेट में करीब 25 किग्रा गांजा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान अजय कुमार यादव (25), अश्वनी सरोज (23) व राजेश जायसवाल (25) सभी निवासी ग्राम व पोस्ट सुल्तानपुर थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई। सभी आरोपियों का एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान कर दिया गया है। (संवाद)