{"_id":"5890bf754f1c1b691ae806a0","slug":"this-morning-the-fog-expected","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सुबह भी कोहरा छाने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सुबह भी कोहरा छाने की उम्मीद
फैजाबाद
Updated Tue, 31 Jan 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार को कोहरे के कारण रेलवेस्टेशन पर लाइट जलाकर आती ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों की मंगलवार सुबह आंखें खुली तो नगर से लेकर गांवों तक चहुंओर घने कोहरे की चादर थी। हर किसी को अनुमान था कि दस बजे के बाद सूरज दिखेगा। कोहरा तो छंट गया, लेकिन दिन भर बदली और पछुआ हवा से ठंड से राहत नहीं मिली। मौसम विशेषज्ञ का मानना है कि बुधवार सुबह भी कोहरा छाया रहेगा।
नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को सोमवार की तुलना में दोनों ही तापमान बढ़ने की बात कही है। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.50 और न्यूनतम तापमान सामान्य के साथ आठ डिग्री रहा।
बताया गया कि पछुआ हवा चलने से पश्चिमी विछोभ की ठंड मैदान में आ गयी है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. पद्माकर त्रिपाठी ने बताया कि फरवरी महीने के पहले दिन की सुबह भी सोमवार जैसी कोहरा व धुंधयुक्त होगी।