फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   thief temple police arrest

Ayodhya News: 21 लाख के नकदी-जेवर समेत चार गिरफ्तार

Wed, 09 Aug 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 09 Aug 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
thief temple police arrest
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या पुलिस ने रविवार को रामनगरी के प्रतिष्ठित हनुमत सदन मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक चोरी के जेवरात खरीदने वाला सुनार भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 16 लाख नकद, पांच लाख के आभूषण व चांदी के सिक्कों के साथ तीन तमंचे वकारतूस आदि भी बरामद किया है। वहीं दो आरोपियों की तलाश अभी की जा रही है। एसएसपी ने अयोध्या कोतवाली पुलिस की इस सफलता शाबाशी दी है।
विज्ञापन

एसएसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि रविवार सुबह हनुमत सदन मंदिर में महंत के कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर चोर लाखों की नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए थे। पुलिस ने महंत अवध किशोर शरण की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो आरोपी व उनके वाहन उसमें कैद नजर आए। इसके बाद आरोपियों की पहचान हो गई।
विज्ञापन

बताया कि बुधवार भोर में चौधरी चरण सिंह घाट के पास कुछ डकैतों की मौजूदगी की सूचना पर अयोध्या कोतवाल मनोज शर्मा व उनकी टीम ने कार्रवाई की और मौके से तीन डकैतों को दबोच लिया, वहीं दो बदमाश भाग गए। पकड़े गए बदमाशों की पहचान अर्जुन पासवान निवासी शेरापार थाना कटरा जनपद गोंडा, राकेश उर्फ श्याम निवासी बड़का बांस गांव थाना करनैलगंज जनपद गोंडा व गंगाराम मिश्रा निवासी लोधनकटी मजरे रामापुर थाना कौड़िया बाजार जनपद गोंडा के रूप में हुई। इनके पास से तीन तमंचे व भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए। इनसे जब सख्ती से पूछताछ की गई तो सभी ने अपना अपराध कुबूल कर लिया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने मंदिर से चोरी हुए 16 लाख रुपए बरामद किए। साथ ही चोरी के स्वर्ण आभूषण खरीदने वाले स्वर्णकार प्रमोद कुमार सोनी निवासी कौडिया बाजार, गोंडा के पास से 102 ग्राम स्वर्ण धातु जिसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये है, बरामद किया गया गया। वहीं फरार हुए बदमाशों की पहचान बब्लू तिवारी निवासी नरैनापुर थाना खरगूपुर गोंडा व जद्दो निवासी अज्ञात के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महज दस मिनट में की वारदात
घटना का खुलासा करने में अहम भूमिका निभाने वाले अयोध्या कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह पांचों बदमाश करीब 6:17 बजे मंदिर में दाखिल हुए और 6:27 बजे चोरी कर बाहर निकल गए। घटना के समय मंदिर के महंत अवध किशोर शरण बगल में स्थित कालेराम मंदिर गए हुए थे। बताया कि घटना से पहले बदमाशों ने कई दिनों तक मंदिर में रेकी की थी। वह श्रद्धालु बनकर जाते थे और दर्शन पूजन के बहाने महंत के कमरे में भी जाते थे।

शातिर अपराधी हैं पकड़े गए बदमाश
पकड़े गए बदमाश शतिर अपराधी हैं। आरोपी अर्जुन के खिलाफ गोंडा जनपद में गंभीर अपराधों में सात मुकदमे दर्ज हैं। जबकि राकेश उर्फ श्याम के खिलाफ दिल्ली के थाना सराय रोहिल्ला व थाना चाणक्यपुरी में चोरी का केस दर्ज है। अन्य बदमाशों का भी आपराधिक इतिहास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed