{"_id":"5ffb5e058ebc3e2e6e5ef601","slug":"there-will-be-a-dry-run-on-15-health-units-today-faizabad-news-lko559202585","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 स्वास्थ्य इकाइयों पर आज होगा ड्राई रन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 स्वास्थ्य इकाइयों पर आज होगा ड्राई रन
विज्ञापन
अयोध्या। कोरोना वैक्सीनेशन के ड्राई रन के दूसरे चरण की तैयारियां रविवार को पूरी की गईं। तीन जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज सहित 15 स्वास्थ्य इकाइयों पर टीकाकरण का ड्राई रन सोमवार को किया जाएगा। इसके लिए 180 कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
कोरोना वायरस से बचाव के लिए होने वाले संभावित टीकाकरण का अभ्यास जिले में किया जा रहा है। 5 जनवरी को प्रथम चरण का रिहर्सल किया गया था। जिसमें कुछ तकनीकी खामियां सामने आई थीं। जिसे दूर करते हुए सोमवार को वृहद स्तर पर ड्राई रन किया जाएगा।
जिसमें 450 लोगों को प्रतीकात्मक टीका लगाया जाएगा। सोमवार को जिला चिकित्सालय, जिला महिला अस्पताल, राजकीय श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या, राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर के अलावा 11 ब्लॉक मुख्यालय पर संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ड्राई रन कराने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
15 स्वास्थ्य इकाइयों पर ड्राई रन के लिए दो-दो स्टेशन बनाए गए हैं। प्रत्येक स्टेशन पर टीकाकरण के लिए 15-15 लोगों को टीकाकरण के लिए बुलाया गया है। जिन्हें टीके की खुराक देने के लिए छह-छह स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई है।
इनमें एक पुलिसकर्मी, तीन टीकाकरण अधिकारी, एक एडिशनल वैक्सीनेटर व एक वैक्सीनेटर शामिल है। एडिशनल वैक्सीनेटर को टीकाकरण कक्ष में तैनात किया जाएगा, जो टीका लगाने की विधि सीखेगा।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि टीकाकरण के रिहर्सल के दूसरे चरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला अस्पताल में उच्च अधिकारी व जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में शुभारंभ कराया जाएगा। रिहर्सल को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिम्मेदारियां तय की गई हैं।