फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   There was robbery along with the murder of the teacher.

शिक्षिका की हत्या के साथ लूटपाट भी हुई थी

Thu, 02 Jun 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
There was robbery along with the murder of the teacher.
अयोध्या। श्रीरामपुरम कॉलोनी में शिक्षिका की हत्या के मामले में एक और खुलासा हुआ कि शिक्षिका की हत्या के साथ घर में लूटपाट भी हुई थी। एडीजी जोन लखनऊ, आईजी व एसएसपी ने गुरुवार को शिक्षिका के घर घटनास्थल पर घंटों रहकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

दावा भी है कि जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा लेकिन शिक्षिका की हत्या किन कारणों से हुई, यह भी अब साफ नहीं हो पाया है। श्रीराम पुरम कॉलोनी निवासी सुरेश वर्मा की पुत्री शिक्षिका सुप्रिया वर्मा (30) की बुधवार को दिनदहाड़े धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

उस समय शिक्षिका का पति उमेश वर्मा शिक्षिका की मां को लेकर बैंक गया था। जब लौटा तो मामले की जानकारी हुई और शिक्षिका को दर्शननगर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पति उमेश वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। घटना के बाद से पुलिस ने घटनास्थल व आसपास के इलाके में डेरा डाल रखा है।
आसपास के घरों, रास्ते में पड़ने वाले मकानों आदि जगहों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाला गया। साथ ही शिक्षिका की सीडीआर निकालकर एसओजी व अन्य टीमें लगातार छानबीन कर रही हैं।
एडीजी जोन लखनऊ बृजभूषण, पुलिस महानिरीक्षक कवींद्र प्रताप सिंह व एसएसपी शैलेश पांडेय के साथ गुरुवार को घटनास्थल पर पहुंचे। आसपास के लोगों, मजदूरों, मृतका के परिजनों आदि से पूछताछ किया।
सीसीटीवी फुटेज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सीडीआर आदि को भी जांचा। मकान की छत पर पहुंचकर एडीजी जोन ने तमाम पहलुओं को देखते हुए जायजा लिया। गली व आसपास के मोहल्ले में भी जाकर स्थानीय लोगों से जानकारी ली।
अधिकारियों ने अभी किसी भी खुलासे से इंकार किया। मृतका की हत्या के बाद बुधवार को सामने आई मृतका के पति की तहरीर में धारदार हथियार से हत्या किए जाने की बात बताई गई थी। लेकिन गुरुवार को मामले में हत्या के साथ लूट की बात भी कही जा रही है।
पुलिस अब हत्या के साथ-साथ लूट को लेकर भी जांच कर रही है। आईजी कवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों ने कमरे में रखे नकदी व कुछ जेवर गायब होने की बात बताई है। इसे ध्यान में रखकर भी जांच की जा रही है।
शिक्षिका की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ लगी एक कड़ी जांच में टूट गई। घटनास्थल के बगल स्थित मकान में लगे सीसीटीवी में एक व्यक्ति तेजी से बैग लेकर जाता दिखा था, जिस पर पुलिस को संदेह हुआ था। युवक की छानबीन हुई तो वह व्यक्ति उसी कॉलोनी का निवासी मिला जो परिवार के किसी सदस्य का बैग पहुंचाने जा रहा था।
मामले की जांच सभी पहलुओं पर की जा रही है। विवेचना की बातें साझा नहीं की जा सकती हैं, इससे विवेचना पर असर पड़ता है। कुछ अहम सुराग भी हाथ आए हैं, शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा। -बृजभूषण, एडीजी जोन, लखनऊ

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के गले, सीने, पीछे के हिस्से में घाव के कारण मौत होने की पुष्टि हुई है। सीडीआर, सीसीटीवी फुटेज आदि को खंगाला जा रहा है। हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही मामले का खुलासा होगा। -कवींद्र प्रताप सिंह, आईजी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed