फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   There is a possibility of another leopard, forest department is refusing

एक और तेंदुए के होने की आशंका, वन विभाग कर रहा इंकार

Fri, 09 Sep 2022 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
There is a possibility of another leopard, forest department is refusing
अयोध्या। छावनी परिषद इलाके में घूम रहे तेंदुए के पकड़े जाने के बाद भी यहां लोगों में भय कम नहीं हो रहा है। स्थानीय लोग बार-बार एक और तेंदुए के होने की बात बता रहे हैं, जबकि वन विभाग इससे इंकार कर रहा है।
विज्ञापन

मीरनघाट इलाके के ईटीआर रेंज से गुरुवार को आए एक वीडियो ने लोगों में और भय पैदा कर दिया। इस वीडियो में सड़क में ताजा खून पड़ा हुआ था, जो किनारे घास से होकर बाउंड्रीवाल की दीवार तक दिख रहा है।
विज्ञापन

इससे आशंका जताई जा रही है कि किसी हिंसक जानवर ने शिकार किया और उसे घसीट कर दीवार उस पार ले गया है। फिलहाल वन विभाग इस वीडियो की जांच कराने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ध्यान रहे कि छावनी परिषद के मीरनघाट, नई फायरिंग रेंज इलाके में एक तेंदुआ करीब 35 दिन तक घूमता रहा, बाद में वह वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया था। जिसे बलरामपुर के सुहेलवा के जंगल में छोड़ दिया गया था।

इसके बाद भी स्थानीय लोग एक और तेंदुए के होने की बात कह रहे हैं। वह इसे ईटीआर रेंज के आसपास घूमना बता रहे हैं। प्रभागीय वनाधिकारी शितांशु पांडेय का कहना है कि सूचनाओं पर वन विभाग ने जांच की है। अभी तक तेंदुए के होने के कहीं कोई निशान नहीं मिल रहे हैं। वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed