फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   There are eight drug stores without a pharmacist license suspended

बिना फार्मासिस्ट चल रही आठ दवा दुकानों के लाइसेंस निलंबित

Sat, 17 Sep 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 17 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
There are eight drug stores without a pharmacist license suspended
जिले के आठ मेडिकल स्टोरों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। इन स्टोरों पर निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट तैनात नहीं पाए गए थे। इसके लिए ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर संचालकों को माहभर का समय दिया था, लेकिन आठ मेडिकल स्टोर संचालकों ने समय सीमा बीतने के बाद भी तैनाती का दस्तावेज नहीं दिया।
विज्ञापन


प्रपत्रों के अभाव में सहायक औषधि आयुक्त ने शुक्रवार को आठों स्टोरों का लाइसेंस निलंबित कर दिया दिया। बीते अगस्त माह में ड्रग इंस्पेक्टर यूबी सिंह ने जिले में एक दर्जन मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। इसमें आठ स्टोरों के प्रपत्र अधूरे पाए गए। दवाओं का रखरखाव ठीक नहीं था।
विज्ञापन


ये मेडिकल स्टोर संचालक कहां से दवा खरीद रहें हैं, इसके बिल वाउचर भी नहीं दिखा पाए थे। और तो और किसी भी मेडिकल स्टोर पर मौके पर फार्मासिस्ट नहीं पाए गए। इन मेडिकल स्टोर संचालकों को एक माह के अंदर सभी दस्तावेजों का सत्यापन कराने की नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल स्टोर संचालकों ने जरूरी प्रपत्र मुहैया नहीं कराए तो ड्रग इंस्पेक्टर यूबी सिंह ने अपनी रिपोर्ट असिस्टेंट कमिश्नर ड्रग, कमिश्नर ड्रग और फूड को भेज दी थी।

ड्रग इंस्पेक्टर की रिपोर्ट पर असिस्टेंट कमिश्नर ड्रग ने जिला अस्पताल के सामने रायल मेडिकल स्टोर, चौक स्थित राजे एंड कंपनी, यदुवंशी मेडिकल स्टोर, गोपाल मेडिकल स्टोर मोदहा, न्यू यूनिक मेडिकल स्टोर देवकाली, कंचन मेडिकल स्टोर देवकाली, न्यू कंसल मेडिकल स्टोर सिविल लाइन और लोकप्रिया मेडिकल स्टोर नैय्यर कॉलोनी फैजाबाद का लाइसेंस निरस्त किया गया है।


इस बाबत असिस्टेंट कमिश्नर ड्रग प्रभात तिवारी ने बताया कि कुल आठ मेडिकल स्टोर बगैर फार्मासिस्ट के संचालित होते पाए गए थे। इनकी तैनाती के बगैर दवाओं की खरीद फरोख्त नहीं की जा सकती है। इसलिए इन मेडिकल स्टोरों का लाइसेंस निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed