फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Then came the boom in the Sarayu river, the water level began to grow

सरयू में फिर आया उफान, बढ़ने लगा जलस्तर

Sat, 09 Jul 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अयोध्या
अमर उजाला ब्यूरो/अयोध्या Updated Sat, 09 Jul 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Then came the boom in the Sarayu river, the water level began to grow
अयोध्या में उफनाती सरयू नदी। - फोटो : अमर उजाला
दो दिनों से जलस्तर में हो रही गिरावट थमने के बाद सरयू फिर से उफान पर है। नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की जाने लगी है। सरयू में वाटर लेवल बढ़ने से तटीय क्षेत्रों के साथ अयोध्या-बिल्वहरिघाट व चिर्राखजुरी बंधे पर कटान का खतरा भी गंभीर हो गया है। कछारी क्षेत्रों के लोग बाढ़ के खतरे को लेकर आशंकित और सहमे हैं।
विज्ञापन


पहाड़ों पर हो रही बारिश व नेपाल से छोड़े गए पानी का असर सरयू नदी में लगभग सप्ताह भर से दिख रहा था। नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी लेकिन दो दिनों से नदी का जलस्तर थमने के बाद गिरावट की ओर था। शनिवार को सरयू के जलस्तर में अचानक फिर वृद्धि शुरू हो गई है।
विज्ञापन


नदी आधे सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रही है। हालांकि नदी अभी भी खतरे के निशान से काफी पीछे है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, शनिवार को सरयू का जलस्तर पूर्वाह्न लगभग 11 बजे 91.800 मीटर से बढ़ने लगा। शाम चार बजे सरयू का जलस्तर 91.825 मीटर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुमान है कि रविवार को जलस्तर सुबह आठ बजे तक 92.000 मीटर तक पहुंच जाएगा। नदी के बढ़ते जलस्तर से सदर तहसील के पूरा व मया ब्लॉक क्षेत्र समेत रुदौली व सोहावल के कछारीय इलाकों में बाढ़ के संभावित खतरे से हलचल शुरू हो गई है। नदी के घटते और बढ़ते जलस्तर से कछार के क्षेत्रों में कटान का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed