फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Their input, though vigilance at every level: ADG

आतंकियों का इनपुट नहीं, फिर भी हर स्तर पर सतर्कता : एडीजी

Thu, 23 Jul 2015 10:29 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
प्रकाश, सड़क, बैरीकेडिंग, बिजली आपूर्ति आदि को लेकर संबधित विभागों से समन्वय बनाया जाएगा तथा कंट्रोल रूम की स्थापना कराई जाएगी। मार्ग पर पर्याप्त एंबुलेंस व पुलिस का भ्रमण दिखेगा।
विज्ञापन


अतिरिक्त फोर्स के लिए डिमांड शासन को भेजी जाएगी। पुलिस पूरी तरह से हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था लखनऊ जोन गुरुवार को अपराध व कानून व्यवस्था की समीक्षा के बाद पुलिस लाइन सभागार में मीडिया से मुखातिब थे।
विज्ञापन


एडीजी ने कहा कि अयोध्या के सावन झूला मेला व कांवड़ यात्रा को लेकर जिला पुलिस प्रमुखों से तैयारियों की जानकारी ली गई है। गत वर्ष अंबेडकरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था की समस्या खड़ी हो गई थी। इस बार ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोन के फैजाबाद व देवीपाटन पखरिक्षेत्र की कानून व्यवस्था व अपराध समीक्षा के बाबत आईजी जोन जकी अहमद की  मौजूदगी में जोन की कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करार दिया।


कहा कि छोटी-मोटी समस्याएं सामने आईं हैं। अधिकारी अच्छे हैं और अच्छे ढंग से अपना काम कर रहे हैं। सावन झूला मेला व कांवड़ यात्रा में इस बार पूर्व में घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान डीआईजी वीके गर्ग, एसएसपी उमेश कुमार के साथ जोन के जिलों के जिला पुलिस प्रमुख मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed