फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The youth asked the security personnel, where was the Babri Masjid

युवक ने सुरक्षाकर्मियों से पूछा, कहां थी बाबरी मस्जिद

Thu, 08 Jul 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
The youth asked the security personnel, where was the Babri Masjid
अयोध्या। रामजन्मभूमि दर्शन मार्ग पर गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों ने एक संदिग्ध मुस्लिम युवक को हिरासत में लिया है। एक मुस्लिम युवक गुरुवार सुबह नौ बजे रामजन्मभूमि दर्शन मार्ग क्रॉसिंग डी-वन चेकिंग बैरियर पर पहुंचा।
विज्ञापन

उसने यहां तैनात सुरक्षाकर्मियों से पूछा कि बाबरी मस्जिद कहां है? क्या मैं देखने जा सकता हूं। पुलिस ने युवक की संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए उसे हिरासत में ले लिया और रामजन्मभूमि थाने की पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

जहां पुलिस व खुफिया एजेंसियां इस युवक से पूछताछ कर उसका सत्यापन करने में जुटी हैं। हिरासत में लिए गए युवक की पहचान मोहम्मद बिलाल निवासी मुरादाबाद के रूप में हुई है। वह तीन दिन पहले अयोध्या आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक का कहना है कि वह मुस्लिम संगठन दावत-ए-इस्लामी का कार्यकर्ता है। साथ ही संघ की मुस्लिम इकाई से भी जुड़ा हुआ है। यहां उसने कसाबबाड़ा स्थित कच्ची मस्जिद में इबादत भी की।
इसके बाद अपने संगठन के कार्यकर्ताओं से बाबरी मस्जिद के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि यहां कुछ नहीं है, अब मंदिर बन रहा है। फिर भी वह नहीं माना और गुरुवार सुबह उत्सुकतावश रामजन्मभूमि क्षेत्र में पहुंच गया।
सीओ अयोध्या राजेश राय ने बताया कि दर्शन मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में मिले मुस्लिम युवक द्वारा बताए गए नाम-पते की तस्दीक कराई गई तो वह सही पाया गया। मुरादाबाद में इसका परिवार है, पिता दुकान लगाता है।

युवक के आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में पता किया जा रहा है। युवक द्वारा बताया गया कि वह राष्ट्रीय स्वयं संघ की मुस्लिम इकाई से जुड़ा है, इसका भी सत्यापन किया जा रहा है, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। अभी तक जांच-पड़ताल में युवक के पास से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed